
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Published : November 24, 2025 4:49 PM IST
Moringa Ke Fayde: हम सभी जानते हैं कि स्किन के लिए मोरिंगा कितना फायदेमंद होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि यह सर्दियों में हमारे शरीर को कितना लाभ दे सकता है? सर्दियों में कई लोग एनर्जी लो फील करते हैं और सही से काम में फोकस नहीं कर पाते हैं। ऐसे में मोरिंगा ओलीफेरा नामक पेड़ से प्राप्त होने वाली मोरिंगा की पोषक तत्वों से भरपूर पत्तियां, सर्दियों के दौरान सूजन को कम करके, न्यूरॉन्स की रक्षा करने और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है।
आपको बता दें कि सहजन की इन पत्तियों में कई पोषक तत्व जैसे- विटामिन ए, सी, के और बी कॉम्प्लेक्स, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक, प्रोटीन और बहुत ही ज्यादा मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। यह सभी हमारे दिमाग के लिए कैसे और कितने फायदेमंद हैं, आज हम आपको इस लेख में यह जानकारी देने वाले हैं। आइए बिना देर किए मोरिंगा की पत्तियों के फायदों के बारे में जानते हैं।
आपको बता दें कि मोरिंगा के पत्तों में फ्लेवोनोइड्स, पॉलीफेनॉल्स, विटामिन ए और सी जैसे बायोएक्टिव कम्पाउंड और कई मिनरल्स पाए जाते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लामेट्री एक्टिविटी होती है। कुछ रिपोर्ट्स रिपोर्ट्स के अनुसार मोरिंगा में मौजूद फ्लेवोनोइड्स ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करके और NF‑κB और Nrf2 जैसे सूजन कारी मार्गों को कम करके न्यूरॉन्स की रक्षा करने में मददकर सकते हैं।
आपने इंटरनेट पर देखा होगा कि कैसे लोग अलग-अलग तरीकों से मोरिंगा को अपनी डाइट में शामिल कर रहे हैं। आप चाहें तो मोरिंगा का सूपबनाकर भी पी सकते हैं। आपको एक पतीले में 1 3 गिलास पानी, उसमें 2 चम्मच मोरिंगा पाउडर, 2 कप ड्रमस्टिक कटी हुई, सेंधा नमक, 1 इंच अदरक, प्याज बारीक कटा, धनिया, काली मिर्च और जीरा। इन सभी सामग्रियों के साथ आप मोरिंगा का सूप तैयार करें और खुद भी पिए और परिवार वालों को भी पिलाएं।
अगर आपको मोरिंगा की ताजी पत्तियां मिल सकती हैं तो उन्हें एक गिलास पानी के साथ ब्लेंड कर दें। तैयार पेस्ट को छानकर एक गिलास में निकाल लें। इसमें आप सेंधा नमक और स्वाद के लिए नींबू डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। आप इसे रोज सुबह खाली पेट पीना शुरु कर दें और फिर देखें कैसे पूरी हेल्थ में सुधार होता है और सर्दियों में भी कितना एक्टिव फील करते हैं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
मोरिंगा 300 से अधिक बीमारियों में फायदेमंद हो सकता है, लेकिन यह किसी भी बीमारी का एकमात्र इलाज नहीं है।
प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करना, रक्त शर्करा को नियंत्रित करना, सूजन को कम करना, हड्डियों को स्वस्थ रखना और पाचन में सुधार करना।
अपने लाइफस्टाइल के साथ-साथ बच्चे के लाइफस्टाइल को भी अच्छा बनाएं, उसे अच्छा खानपान और पर्याप्त नींद लेने दें, जैसे रात को देर तक न जागनें दें।
याददाश्त की कमी, एकाग्रता में कमी और सोचने और समझने में कठिनाई आदि कमजोर दिमाग के लक्षण हैं।