... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : September 30, 2018 11:35 PM IST
मोटी कमर से कैसे मिले राहत ? © Shutterstock
मोटी कमर होना सेहत के लिए सबसे बूरी बात है। मोटी कमर की वजह से सबसे ज्यादा खतरा महिलाओं को होता है। एक शोध की माने तो मोटी कमर की महिलाओं में विटामिन डी की कमी होने का खतरा रहता है। मोटी कमर से राहत कैसे मिले ये सवाल हर किसी के मन में रहता है। हम यहां एप्पल साइडर वेनेगर के द्वारा कैस यह किया जा सकता है पर बात कर रहे हैं। एप्पल साइडर वेनेगर एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। स्किन और बालों के लिए तो आपने इसका प्रयोग बहुत किया होगा लेकिन फैट कम करने की बात आपके लिये नयी हो सकती है। कमर के फैट को कम करने के लिए एप्पल साइडर वेनगर का कैसे इस्तेमाल होता है यह काफी रोचक है। आइए जानते हैं इसके फायदे और इस्तेमाल करने के तरीके।
मेटाबॉलिज्म सही करता है
एप्पल साइडर वेनेगर मेटाबॉलिक रेट को बूस्ट करता है। यह कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। पानी में 2 चम्मच एप्पल साइडर वेनेगर मिलाकर पीने से लाभ होता है।
बार-बार नहीं लगती भूख
एप्पल साइडर वेनेगर भूख को कम करने में मदद करता है जिससे आप ज्यादा खाने से बच जाते हैं और वजन कम करने में मदद मिलती है। एक रिसर्च के अनुसार एप्पल साइडर वेनेगर में मौजूद लेक्टिक एसिड दिमाग को भूख कम करने के संकेत देता है साथ ही इसका सेवन करने से पेट तेजी से खाली नहीं होता है।
ब्लड शुगर नियंत्रण
एप्पल साइडर वेनेगर ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित करने में काफी मददगार होता है जिससे ब्लड शुगर का स्तर बढ़ता नहीं है और बार-बार भूख नहीं लगती।
ये भी पढ़ेंः कमर पतली करने के लिए खाएं ये 5 फूड।
ये भी पढ़ेंः मोटी कमर वालों को हो सकती है विटामिन डी की है कमी।
कैसे करें प्रयोग
बेली फैट को कम करने के लिए एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच नींबू रस, एक चम्मच शहद और एक चम्मच एप्पल साइडर वेनेगर मिलाकर रोजाना दिन में दो बार पीना फायदेमंद होता है।