How To Prevent Post-Covid Hair Fall: कोविड के बाद हो रही है हेयर फॉल की समस्या तो मानें ये 3 एक्सपर्ट डायट टिप्स

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट मुनमुन गनेरीवाला ने पोस्ट-कोविड हेयर फॉल की समस्या से राहत के लिए उन चीज़ों का सेवन करने  की सलाह दी जो हेयर फॉल को रोकने में मदद कर सकते हैं। (Diet Tips to prevent post-covid hair fall )

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 27, 2021 2:11 PM IST

How to prevent Post- Covid hair fall : कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने के बाद लोगों को कई प्रकार की हेल्थ प्रॉब्लम्स हो रही हैं। इस समस्याओं को लॉन्ग कोविड कहा जाता है। लॉन्ग कोविड के लक्षणों ( Symptoms Of Long Covid ) में जो समस्या सबसे अधि महसूस हो रही है वह है बालों का झड़ना। कोविड रिकवरी के बाद लोगों को हेयर फॉल  (Hair Fall) बहुत अधिक तादाद में हो रहा है और लोग इससे परेशान होकर तनाव महसूस कर रहे हैं। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट मुनमुन गनेरीवाला (Munmun Ganeriwala) ने इस समस्या से राहत के लिए अपनी डायट में विशेष बदलाव करने की सलाह दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर अपने फॉलोअर्स को एक पोस्ट के ज़रिए उन चीज़ों का सेवन करने  की सलाह दी जो हेयर फॉल को रोकने में मदद कर सकते हैं। इन फूड्स के बारे में जानने के लिए पढ़ें यह पूरा लेख। (Diet Tips to prevent post-covid hair fall in Hindi)

पोस्ट कोविड हेयर फॉल रोकने के लिए डायट टिप्स

गौरतलब है कि कमज़ोर इम्यूनिटी (Weak Immunity) के कारण लोगों के लिए जहां कोविड-19 संक्रमण की चपेट में आने की आशंका (Risk of covid-19 infection) भी अधिक होती है वहीं कोविड रिकवरी के बाद लोगों का लॉन्ग कोविड की चपेट में भी आने का खतरा अधिक होता है। इसीलिए, इम्यूनिटी मज़बूत बनाने के साथ-साथ शरीर को पोषण दिलाने और स्ट्रेस को नियंत्रित  करना भी पोस्ट-कोविड हेयर फॉल को रोकने के लिहाज से महत्वपूर्ण है।मुनमुन गनेरीवाला इन 3 चीज़ों के सेवन की सलाह देती हैं। (Expert diet tips to prevent post-covid hair fall)

आंवला

बालों से जुड़ी समस्याओं में आंवले (Amla) का उपयोग भारतीय महिलाएं हमेशा से करती रही हैं। इसके लिए आंवला कई तरीकों से खाया जा सकता है। आंवले का फ्रेश जूस पीने से बालों की सेहत सुधरती है और इम्यूनिटी बूस्ट होती है। आंवले में मौजूद विटामिन सी ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है। एक्सपर्ट आंवले की चटनी, मुरब्बे, सूखे आंवले के टुकड़े (आंवला सुपारी) खाने की भी सलाह देती है।

अंगूर

अंगूरों का सेवन हेयर फॉल रोकने के लिहाज से फायदेमंद मानती हैं मुनमुन गनेरीवाला। उन्होंने सलाह दी कि काले अंगूरों या इनकी किशमिश (मुनक्का) को भिगोकर सेवन करने से पोस्ट-कोविड हेयर फॉल को रोकने के प्रयास किए जा सकते हैं। इसके लिए ज़रूरतभर का किशमिश (Raisins) रातभर पानी में भिगोकर रखें और अगले दिन इसका सेवन करें।

करी पत्ते

न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, रेग्यूलर डायट में करी पत्ते (Curry leaves) का समावेश भी आपको पोस्ट-कोविड हेयर फॉल से राहत दिला सकता है। इसके लिए करी पत्ते को चटनी, सब्जी और कढ़ी (Kadhi) जैसी चीज़ों के लिए तड़के के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, करी पत्ते की चाय पीने से भी आपको इसके भरपूर फायदे मिल सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source