मोरिंगा पाउडर या फिर इसका जूस, तेजी से बाल बढ़ाने के लिए Moringa का सेवन कैसे करें?

Moringa Powder Ke Juice Ke Fayde: क्या आप अपने बालों की ग्रोथ को तेजी से बढ़ाना चाहते हैं? अगर हां तो आज से ही मोरिंगा का सेवन करना शुरू कर दें। कैसे? आइए आपको बताते हैं।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : October 19, 2025 1:06 PM IST

Moringa Powder Ka Sevan Kaise Kare: आजकल आपने मोरिंगा का नाम कई बार सुन लिया होगा। यह एक तरह की जड़ी बूटी की तरह है जो हमारी त्वचा, शरीर व बोलों की हेल्थ को सुधारने का काम करती है। कई जगहों पर इसे सहजन के नाम से भी जाना जाता है। इसमें प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए, सी, और के सहित ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के गुण और एंटी इन्फ्लामेट्री प्रॉपर्टी होती हैं।

यह सभी पोषक तत्व हमारी स्किन, हेयर व सेहत को हेल्दी रखने में बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होते हैं। लेकिन आपने देखा होगा कि कुछ लोग पाउडर का सेवन कर रहें तो कुछ जूस पी रहे हैं। आज हम आपको इस लेख में मोरिंगा खाने के फायदों के बारे में बताएंगे, साथ ही यह भी बताएंगे कि आखिर इसका सेवन कैसे करना है। तो फिर बिना देर किए आइए हम मोरिंगा से बाल बढ़ाने का तरीका जानें।

कैसे करें मोरिंगा का सेवन

देखिए, आप चाहें मोरिंगा की चाय पिएं या फिर जूस, यह हर तरह से बालों को फायदे पहुंचाएगा। आप चाहें तो रोज 1 गिलास गर्म पानी में मोरिंगा पाउडर डालकर घोलकर पी सकते हैं। अन्यथा इनकी चाय बनाकर भी पी सकते हैं। ध्यान रखें कि चीनी की बजाय शहद का इस्तेमाल करें। साथ ही इसमें कई विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं जो बालों की ग्रोथ में अहम भूमिका निभाते हैं।

स्कैल्प को रखता है क्लीन

आपको बता दें कि मोरिंगा में प्रचुर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है जो हमारी स्कैल्प को क्लीन, मॉइस्चराइज और डैड्रेफफ्री रखने का काम करता है। वहीं विटामिन सी कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाने का काम करता है, जो बालों को मजबूत रखने और उनकी ग्रोथ को बूस्ट करने में फायदेमंद होता है। अगर आपको स्कैल्प से जुड़ी कोई भी समस्या है तो आप सहजन के पानी से हेयर वॉश भी कर सकते हैं।

हेयर ग्रोथ के लिए डेली डाइट में कैसे शामिल करें मोरिंगा

मोरिंगा का जूर बनाने के लिए आप 1 गिलास पानी, 2 चम्मच मोरिंगा पाउडर, 1 आंवला और 1 चम्मच शहद को मिक्सी में डालकर जूस तैयार कर लें। रोजाना का एक गिलास मोरिंगा का जूस आपके बालों की हेल्थ को सुधारने में मदद करेगा और हेयर ग्रोथ को तेजी से बढ़ाने का कामकरेगा।

मोरिंगा से बनाएं हेयर मास्क

आप चाहें तो हिना पाउडर की तरह मोरिंगा पाउडर से भी अपने बालों के लिए हेयर मास्क बना सकते हैं। आप एक बाउल में 1 कटोरी मोरिंगा पाउडर, 2 गिलास चाय पत्ती का पानी, 2 चम्मच आंवला पाउडर और 1 चम्मच रीठा पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और हेयर पैक तैयार कर लें। 1 घंटे तक ढक कर रख लें और फिर अपनी बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक लगाएं। 30 मिनट तक पैक को सूखने के लिए छोड़ दें और फिर देखें कैसे आपके बाल हेल्दी हो जाते हैं।

Highlights

  • बालों के लिए मोरिंगा पाउडर बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है।
  • आप रोजाना मोरिंगा का जूस या इसका चाय पी सकते हैं।
  • मोरिंगा में मौजूद विटामिन सी कोलेजन को बढ़ाने व हेयर ग्रोथ को बूस्ट करने में मदद करता है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source