मैदा से बने पास्ता को हेल्दी बनाने के लिए डालें ये 5 प्रोटीन पैक्ड फूड्स! नुकसान नहीं शरीर को मिलेगा फायदा

How to make pasta healthy : अगर आप कुछ ऐसे हेल्दी फूड्स की तलाश कर रहे हैं, जिनकी वजह से है ये अनहेल्दी पास्ता हेल्दी में तब्दील हो जाए तो फिर क्या ही कहने।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : July 5, 2022 4:17 PM IST

How to make pasta healthy : आज के समय में बच्चों और बड़ों का सबसे पसंदीदा फूड है पास्ता और पिज्जा! ये दोनों ही ऐसे फूड्स हैं, जो मैदा से तैयार किए जाते हैं साथ ही इनमें अनहेल्दी फैट की मात्रा भी बहुत ज्यादा होती है। ये फैट आपके शरीर को बीमार बनाने के लिए काफी है लेकिन अगर आप कुछ ऐसे हेल्दी फूड्स की तलाश कर रहे हैं, जिनकी वजह से है ये अनहेल्दी पास्ता हेल्दी में तब्दील हो जाए तो फिर क्या ही कहने। जी हां, ऐसे बहुत सी चीजे हैं, जो आपके अनहेल्दी पास्ता को हेल्दी बना सकती हैं। इन चीजों को डालने के बाद आप चाहें वजन ही क्यों न कम कर रहे हों फिर भी इसका सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे बनाए पास्ता को हेल्दी।

पास्ता को हेल्दी बनाने की ट्रिक्स

1-पनीर पास्ता

अगर आप सोचते हैं कि पास्ता में चीज का क्या काम और इसे बिना चीज के नहीं बनाया जा सकता है तो आप बिल्कुल गलत हैं। जी हां, आप पनीर का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आपके पास्ता को क्रीमी टेक्सचर देने और उसमें चीज का अहसास दिलाने में मदद करता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका पास्ता इटेलियन डिश की तरह दिखे तो इसमें पनीर मिलाएं। पनीर का प्रयोग आपके पास्ता में प्रोटीन ट्विस्ट लाने में मदद करेगा।

2-लेमन चिकन पास्ता

अगर आप प्रोटीन पैक मील का सपना देख रहे हैं तो चिकन पास्ता आपके लिए बेस्ट रेसिपी में से एक है। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपका चिकन पास्ता इतना स्वादिष्ट हो कि आप अंगुलिया चाटते रह जाए तो आप उसमें लेमन का ट्विस्ट डाल सकते हैं। ये लेमन चिकन पास्ता आपकी जीभ के साथ-साथ आपकी सेहत का भी ख्याल रखेगा।

3-पास्ता प्रिमावेरा

पास्ता प्रिमावेरा, पास्ता के सबसे हेल्दी रूप में से एक है। इस डिश में सब्जियों के साथ-साथ अलग-अलग फ्लेवर, रंग और आकार की चीजें शामिल होती हैं। इस डिश में गाजर, मटर, बीन्स, ब्रोकली, मशरूम जैसे पोषण से समृद्ध सब्जियां मौजूद होती हैं, जो आपके पास्ता को हेल्दी टच प्रदान करती हैं।

4-अंडा पास्ता

आप अंडे खाने के शौकीन हैं तो आप पास्ता में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। आप अंडा भुर्जी को भी पास्ता में इस्तेमाल कर सकते है। इसे मसालेदार फ्लेवर देने के लिए आप इसमें गर्म मसाला भी डाल सकते हैं, जो आपको स्वाद देने के साथ-साथ अच्छा स्वास्थ्य भी प्रदान करेगा।

5-होल व्हीट पास्ता

अगर आप अपने पास्ता में किसी प्रकार का अनहेल्दी टच नहीं चाहते हैं तो आप होल व्हीट पास्ता का भी इस्तेमाल कर सकते है। इसमें मशरूम का इस्तेमाल आपके लिए और ज्यादा फायदेमंद होगा, जो आपकी भूख शांत करने के साथ-साथ आपको अच्छी सेहत भी प्रदान करेगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source