
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : August 23, 2020 11:06 PM IST
गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2020) 22 अगस्त से शुरू हो चुका है। घरों में गणेश भगवान विराजमान हो चुके हैं। लोक उनकी पूजा, उनके लिए व्रत बहुत श्रद्धा भक्ति के साथ रखते हैं। महाराष्ट्र में खासकर इस पर्व की धूम रहती है। गणेश चतुर्थी का पर्व 10 दिनों तक भक्त बहुत धूम-धाम और सच्ची लगन से मनाते हैं। इस पर्व में कई पकवान भी बनते हैं, लेकिन गणपति बप्पा मोर्या का पसंदीदा मोदक (Modak) हर कोई मार्केट से लाता है। यदि आप बाजार का मोदक गणेश जी को भोग नहीं लगाना चाहते, तो खुद से इसे घर पर बना सकते हैं। इसे बनाना बहुत आसान है। जानें, मोदक बनाने की रेसिपी (Modak Recipe)
गणेश चतुर्थी पर भगवान को खासतौर से मोदक (Modak) प्रसाद के तौर पर चढ़ाया जाता है। कहा जाता है कि गणेश जी को मोदक बहुत पसंद है। महाराष्ट्र में मोदक हर घर में गणेशोत्सव पर बनाया जाता है। खाने में जितना स्वादिष्ट होता है मोदक, उतना ही सेहत के लिए भी फायदेमंद (Modak Benefits) है। देखने में बेहद खूबसूरत, सफेद रंग का मोदक अधिकतर लोग नहीं बनाना जानते हैं। यदि आप भी अपने घर पर गणेश जी की मूर्ति विराजित किए हैं, तो पूजा के दौरान उन पर चढ़ाएं घर का बना मोदक। जानें, गणेशोत्सव स्पेशल मोदक (Modak recipe) बनाने की रेसिपी...
भरावन के लिए सामग्री
कद्दूकस किया हुआ नारियल– 1 कप
गुड़ – 1 कप
काजू, बादाम, पिस्ता, खरबूज के बीज- 1 कप कतरे हुए
दूध- 1/4 कप
इलायची पाउडर
किशमिश
केसर
कवर की सामग्री
मैदा- 1/2 कप
चावल का आटा– 1 कप
घी- 2 चम्मच
चुटकी भर नमक
एक पैन को गैस पर रखें। उसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल, गुड़, दूध, सभी ड्राई फ्रूट्स डाल दें। इसे सूखने तक पकाएं। अब इसमें, केसर, किशमिश, इलायची पाउडर भी डाल दें। आंच से उतारें और ठंडा होने दें। अब मोदक की कवर वाली सभी सामग्री को एकसाथ मिलाकर हल्का पानी डालते हुए गूंद लें। अब इसकी छोटी-छोटी लोई बनाकर पूरी की तरह बेलें। इसमें भरावन की सामग्री को भरकर, मोदक का आकर दें। आप इसे घी में तल भी सकते हैं या फिर भाप में भी पका सकते हैं। स्टीम्ड मोदक बनाने के लिए इन्हें मलमल के कपड़े पर रखें। करीब 10 से 15 मिनट के लिए इन्हें भाप में पकाएं। तैयार है मेवे, स्वाद और सेहत से भरा स्पेशल मोदक।
ब्लड शुगर कंट्रोल करना हो या वजन कम, जानें गणेश चतुर्थी पर बप्पा के फेवरेट मोदक के 7 फायदे
गणेश चतुर्थी का व्रत कर रहे हैं तो खाएं ये चीजें, वजन रहेगा कंट्रोल, दिन भर मिलेगी एनर्जी