
... Read More
Written By: Atul Modi | Updated : June 1, 2023 6:01 PM IST
बच्चे खाने में नखरे करते हैं, खासकर दूध पीने में। माताओं को अक्सर अपने बच्चे को दूध पिलाने के लिए अनेक प्रयत्न करने पड़ते हैं, उनके पीछे भागना पड़ता है। बच्चे दूध पीना पसंद नहीं करते लेकिन अगर आप उनको फोर्स करते हैं तो वे एक बार में ही सारा दूध पी लेते हैं जो उनकी हेल्थ के लिए अच्छा नहीं होता है। अपने बच्चे को फोर्स करना कोई समाधान नहीं है। दूध आपके शरीर को पोषक तत्व प्रदान करता है जो बच्चों के लिए बेहद आवश्यक होते हैं इसलिए उन्हें रोजाना दूध पिलाना बेहद जरूरी है। विशेषज्ञ के अनुसार, सादे दूध में प्राकृतिक तत्व स्वाद जोड़ सकते है जिससे आपको अपने बच्चे को दूध पिलाने में मदद मिलेगी।
बादाम का दूध आपके बच्चे के लिए बेहद ही स्वास्थ्यवर्धक दूध साबित हो सकता है। यह पाचन प्रक्रिया में भी मदद करता है और हड्डियों को मजबूत करता है। बादाम के दूध में पोषक तत्व भरपूर होते हैं जो आपके बच्चे की इम्युनिटी को मजबूत रख सकते हैं। इसे स्वादिष्ट और सेहतमंद बनाने के लिए आप इसमें चीनी या गुड इस्तेमाल कर सकते हैं।
शहद वाला दूध आपके बच्चे के लिए पौष्टिक और फायदेमंद साबित होता है। यह आपकी हड्डियों को मजबूत रखता है और हृदय के स्वास्थ्य में भी सुधार कर सकता है।
आपके बच्चे के लिए स्वादिष्ट और पौष्टिक दूध में गाजर का दूध भी शामिल किया जा सकता है। यह विटामिन से भरपूर होता है और इसमें बीटा कैरोटीन होता है, जो आपकी आंखों, त्वचा और बालों के लिए अच्छा माना जाता है। इसे बनाने के लिए आप कद्दूकस की हुई गाजर को दूध में उबालें और ठंडा होने के बाद इसमें चीनी या गुड मिलाएं। इसका रंग बच्चों को आकर्षित कर सकता है।
खजूर का दूध आपके बच्चों के लिए स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है। खजूर विटामिन, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सर्दी के मौसम में खजूर गर्म रखने में भी काफी मददगार साबित होता है।
हल्दी जो अपने औषधीय गुणों के लिए जानी जाती है। यह एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुणों से भरपूर होती है जो हमारी इम्यूनिटी को स्ट्रांग करती है दूध के साथ हल्दी लेने से खांसी और जुखाम को भी रोका जा सकता है।
केसर आपकी हड्डियों को मजबूत करता है। केसर वाले दूध पीने से आपके बच्चे की इम्युनिटी मजबूत होती है जिससे शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। केसर विटामिन-ए, बी6 और सी से भरपूर होता है। यह मौसमी फ्लू लड़ने में भी मदद करता है।
आप अपने बच्चों को इनके अलावा मिल्कशेक जैसे बनाना मिल्कशेक, चीकू मिल्कशेक, स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक भी पिला सकते है। चीनी की जगह ड्राई फ्रूट्स का पाउडर या खजूर को मिला सकते हैं।