
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : March 29, 2023 12:42 PM IST
How to Make Karela Juice : करेले का नाम सुनते ही बच्चे से लेकर बुजुर्ग नाक सिकोड़ लेते हैं। लेकिन यह एक ऐसी सब्जी हैं, जिसके हजारों फायदे हैं। ऐसे में जब भी हेल्दी खानपान की बात आती है, तो जुवां पर सबसे पहले करेले का नाम आता है। खासतौर पर जिन लोगों को डायबिटीज, मोटापा, ब्लड प्रेशर जैसी बीमारी हैं, उनके लिए यह एक औषधि के समान कार्य करता है। नियमित रूप से करेले का जूस पीने से आप कई बीमारियों को दूर कर सकते हैं। अगर आपको पहले से डायबिटीज है, तो ब्लड में शुगर लेवल को मैंटेन करने के लिए रोजाना 1 गिलास करेले का जूस पिएं। इससे आपकी बॉडी डिटॉक्सिफाई भी होती है, जो आपको गंभीर से गंभीर बीमारियों से दूर रख सकता है।
अब आप सोच रहे होंगे कि करेला इतना कड़वा होता है कि इसे पीने की हिम्मत कहां से लाएं? तो परेशान न हों। आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी बताएंगे, जिससे करेले का कड़वापन दूर कर सकते हैं। साथ ही यह काफी स्वादिष्ट भी होगा। आइए जानते हैं घर पर करेले के जूस का कड़वापन कैसे करें कम?
आवश्यक सामग्री
विधि
बिना कड़वापन के करेले के जूस को तैयार करने के लिए सबसे पहले करेले को अच्छी तरह से काट लें। इसके बाद इसमें 1 कप पानी डालकर इसमें नमक डालें और कुछ समय के लिए छोड़ दें। आप चाहें तो रात में करेले को काटकर इसमें नमक डालकर छोड़ सकते हैं। इसके बाद सुबह इसे पानी से अच्छी तरह से धो लें। ध्यान रखें कि करेले को आपको करीब 2 से 3 बार धोना है, ताकि करेले में मौजूद नमक अच्छी तरह से निकल जाए।
इसके बाद इससे बीजों को निकालकर मिक्सर ग्राइंडर की मदद से करेले का जूस तैयार कर लें। अब इसमें 1 चम्मच काला नमक, नींबू और थोड़ा सा पानी डालकर फिर से ग्राइंड कर लें। जब करेला अच्छी तरह से ब्लेंड हो जाए, तो इसे गिलास में छान लें। सुबह खाली पेट इस जूस का सेवन करने से आप डायबिटीज की परेशानियों को कंट्रोल कर सकते हैं।
खाली पेट करेले का जूस पीने से स्वास्थ्य को कई लाभ होंगे। आइए जानते हैं इस लाभ के बारे में-
करेले का जूस पीने से स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। हालांकि, अगर आपको करेले के जूस से किसी तरह की एलर्जी या फिर परेशानी है तो इसका सेवन करने से पहले एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।