... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 11, 2019 4:02 PM IST
गुड़ का पराठा बनाने का तरीका और होने वाले फायदे। ©Shutterstock.
सर्दी के मौसम में पराठा खाने का शौक हर किसी को होता है। अगर आप भी पराठे के शौकिन हैं तो आपको रोजाना कुछ बदल-बदल कर पराठा खाने का मन भी करता होगा। सर्दी के मौसम में गुड़ सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। गुड़ को अगर आटे के साथ मिलाकर पराठा बनाया जाय तो यह सुबह के नाश्ते के तौर पर सबसे पौष्टिक नाश्ता बन जाता है।
सर्दियों में बढ़ानी है इम्यूनिटी, तो इस तरह खाएं गुड़।
गुड़ का पराठा बनाना बेहद आसान होता है। गुड़ का पराठा बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत भी नहीं होती है। अगर आप नाश्ते को लेकर परेशान रहते हैं तो यह आपके लिए सबसे बेहतर नाश्ता बन सकता है। आइए जानते हैं गुड़ का पराठा बनाने का सरल व बेहतर तरीका।
जबरदस्त एंटीएजिंग है गुड़, ऐसे करें इस्तेमाल।
सामग्री
आटा 250 ग्राम
2 कप गुड़, कद्दूकस कर लें
1 छोटे चम्मच सफेंद तिल
1 बड़े चम्मच काजू (बरीक पीसा हुआ)
1 बड़े चम्मच बादाम (बरीक पीसा हुआ)
1 बड़े चम्मच पिस्ता (बरीक पीसा हुआ)
1 बड़े चम्मच किशमिश, बारीक काट लें
देशी घी आवश्यकता अनुसार
ऐसे बनाएं खजूर और गुड़ की खीर, सर्दियों का मजा होगा दोगुना।
बनाने का तरीका
गुड़ पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आटे को गूंद कर अलग रख दें।
भरावन बनाने के लिए एक कटोरे में गुड़, तिल, काजू, बादाम, पिस्ता और किशमिश डालकर अच्छी तरह से मिलाए।
आटे से 8-10 बराबर लोइयां तोड़ लें।
एक लोई लेकर हल्का मोटा बेल लें। इसके बीच में 2 बड़ा चम्मच भरावन रखकर अच्छी तरह बंद करके हल्के हाथों से बेल लें। बेलने के लिए थोड़ा आटा यानी पलथन लगा लें।
मीडियम आंच पर तवा रखकर गर्म करें। जब तवा गर्म हो जाए तो इसमें बेला हुआ पराठा रखकर दोनों तरफ घी लगाकर अच्छी तरह सेंक लें।
इसी तरीके से बाकी लोइयों से भी पराठा बना लें।
अब आपका पराठा बनकर तैयार हो चुका है। गुड़ के पराठे को खाने के लिए आप अचार या चटनी का उपयोग कर सकते हैं।
डायटीशियन के सुझाये देशी घी व गुड़ से बना ये लड्डू ठंड में आपको स्मॉग व फ्लू से बचाता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.