घर पर प्योर च्यवनप्राश कैसे बनाएं? बच्चे-बूढ़ों की इम्युनिटी को तेजी से करेगा बूस्ट, दूर रखेगा बिमारी

Homemade Amla Chyawanprash: आप घर पर आंवला से च्यवनप्राश बना सकते हैं, जिससे आपको व आपके बच्चों को नेचुरल हर्ब का लाभ मिलेगा और सभी स्वस्थ रहेंगे। आइए घर पर च्यवनप्राश बनाने का तरीका जानते हैं।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : November 17, 2025 12:45 PM IST

Ghar Par Chyawanprash Kaise Banaye: सर्दियां आती हैं तो अपने साथ पॉल्यूशन, बीमारियां और इंफेक्शन लेकर आती है, जिनसे बचने के लिए अगर सही बचाव न किया जाए तो आप खुद बीमार होने से नहीं बचा सकते हैं। वहीं अगर हम घर पर परिवार वालों की इम्यूनिटी बूस्ट करने की बात करें तो सर्दियों में हर घर पर च्यवनप्राश का डिब्बा आता ही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप घर पर ही च्यवनप्राश बना सकते हैं, वो भी बेस्ट हर्बल इंग्रीडिएंट्स के साथ? 

जी हा, यह सच है। शेफ स्नेहा सिंघी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर कर घर पर ही आंवला च्यवनप्राश बनाने का तरीका बताया है, जो बच्चों से लेकर बूढ़ों तक, सभी की इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करेगा। आइए बिना देर किए हम इस इम्यूनिटी बूस्ट रेमेडी को बनाने का तरीका जाने, ताकि जल्दी से जल्दी  आप खुद को व अपने परिवार को मजबूत बना पाएं।

शेफ स्नेहा सिंघी ने बताया आंवला च्यवनप्राश बनाने का तरीका

आपको बता दें कि आंवला में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो कमजोर इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं। इसके अलावा आंवला आपके बालों व स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। अगर आप सर्दियों में आंवला का च्यवनप्राशबनाकर खाते व परिवार वालों को बनाकर खिलाते हैं तो यह उनकी इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनानेऔर जल्दी-जल्दी बीमार होने से रोकने में मदद करेगा।

पहले जानें आंवला च्यवनप्राश बनाने के लिए क्या चाहिए?

  • आंवला- 500 ग्राम
  • इलायची- 4
  • बड़ी इलायची- 1
  • लौंग- 10
  • चक्रफूल- 1
  • तेजपत्ता- 5
  • काली मिर्च- 1 चम्मच
  • दालचीनी- 1 इंच टुकड़ा
  • किशमिश- 1/2 कप
  • खजूर- 15
  • अदरक- 4 इंच टुकड़ा
  • तुलसी की पत्तियां- 1 कप
  • घी- 2 बड़े चम्मच
  • गुड़- 1 कप
  • केसर- 15-20 पत्तियां

घर पर आंवला च्यवनप्राश कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले आप आंवला को 15-20 मिनट के स्टीमर में स्टीम करके पका लें।
  • इसके बाद आप किशमिश और खजूर को अलग-अलग कटोरे में भिगोकर रख दें।
  • जब तक आंवला स्टीम हो रहा है जब तक आप एक पैन में तेजपत्ता, काली मिर्च, दालचीनी, चक्रफूल, लौंग और इलायची डालकर रोस्ट कर लें।
  • इसके बाद आप इन खड़े मसालों को मिक्सी में डालकर पीस लें और पाउडर तैयार कर लें।
  • अब आप इस पाउडर को मिक्सी में रहने दें और उसमें भीगी हुई किशमिश, खजूर, तुलसी के पत्ते और अदरक डालकर पेस्ट तैयार कर लें।
  • 15-20 मिनट बाद आंवला का गूदा निकालकर मिक्सी में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें।

अब जानें आंवला च्यवनप्राश बनाने का तरीका

  • अब जानते हैं कि आंवला च्यवनप्राश कैसे तैयार होगा। च्यवनप्राश बनाने के लिए आप पैन लें और उसमें घी डालकर हल्का गर्म कर दें।
  • अब आप इसमें आंवला का पेस्ट डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं और फिर गुड़ उसे पिघला दें।
  • अब आप पैन में तुलसी, किशमिश व खजूर वाला पेस्ट डालकर अच्छे से मिक्स करके पका लें।
  • साथ ही इसमें केसर और पिसा हुआ मसाला डालकर अच्छे से पका लें और फिर देखें कैसे तैयार होता है आंवला च्यवनप्राश।
  • आप इसे रोज सुबह या रात को खाना व अपने परिवार वालों को खिलाना शुरु कर दें।
  • उनकी इम्यूनिटी बूस्ट होगी और बीमार नहीं होंगे।

Highlights

  • बदलते मौसम में इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए आप च्यवनप्राश खाएं।
  • आप घर पर आंवला च्यवनप्राश बनाकर बच्चों व बूढ़ों की इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकते हैं।
  • आंवला में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं तो इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

आंवला में कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं?

आंवला पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। आंवले में विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन और फाइबर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

H3N2 इंफ्लुएंजा संक्रमण का खतरा किन लोगों में अधिक होता है?

बच्चों, कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग और क्रोनिक बीमारियों से पीड़ित लोगों में H3N2 इंफ्लुएंजा वायरस का खतरा सबसे अधिक होता है।

बदलते मौसम में इम्यूनिटी कैसे बढ़ाएं?

बदलते मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आपको विटामिन सी और प्रोटीन से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए।

क्या मसाले इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं?

जी हां, मसाले शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप लहसुन, अदरक, लौंग, सौंफ, काली मिर्च आदि का सेवन कर सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source