... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : June 15, 2017 5:11 PM IST
रेगुलर पिज्जा में लगभग 180 कैलोरी होती है। पिज्जा का बेस बनाने के लिए जिस आटे का इस्तेमाल किया जाता है, उसमें ग्लूटेन होता है। बेशक यह टेस्टी होता है लेकिन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। पिज्जा बेस बनाने के लिए आप अन्य हेल्दी ऑप्शन भी चुन सकते हैं। हम आपको हेल्दी पिज्जा बेस बनाने के तीन तरीके बता रहे हैं। इन चीजों में ना केवल कम कैलोरी होती है बल्कि ग्लूटेन-फ्री भी हैं। आप इन चीजों से पिज्जा बेस बना सकते हैं।
(1) कलीफ्लावर पिज्जा क्रस्ट- नॉर्मल साइज का पिज्जा बनाने के लिए यह बेहतर विकल्प है। यह ग्लूटेन फ्री होता है। इससे आपको क्रंची टेस्ट मिलता है। एक फूलगोभी को ब्लेंडर में डालकर ब्लेंड कर लें। ध्यान रहे कि इसका पेस्ट ना बन जाए। इसके अलावा आपको यह चीजें चाहिए।
बनाने का तरीका
(2) ज़ूकीनी (Zucchini) क्रस्ट- यह तुरई की तरह दिखने वाली सब्जी है। इसका पिज्जा बेस भी गोभी की तरह ही बनाया जाता है। आपको यह चीजें चाहिए।
बनाने का तरीका
(3) एगप्लांट पिज्जा क्रस्ट- अगर आप हेल्दी पिज्जा खाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेहतर है। इसे बनाना आसान है। एक बड़े बैंगन को 1/2 इंच स्ट्रिप्स में काट लें। इस पर नमक छिड़ककर बीस मिनट तक छोड़ दें। बाद में अतिरिक्त नमक साफ कर लें। अब इस पर ऑलिव ऑयल लगाएं और 150 डिग्री पर 10 मिनट के लिए ओवन में रखें।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock