गाजर का हलवा छोड़िए और बनाएं चुकंदर का हलवा, स्वाद के साथ मिलेंगे कई हेल्थ बेनिफिट्स

Chukandar ka Halwa: गाजर का हलवा खाने वालों को एक बार चुकंदर का हलवा खाना चाहिए जिसे स्वाद के साथ-साथ कई हेल्थ बेनिफिट्स भी मिलेंगे जिनके बारे में आप इस लेख में जानेंगे।

गाजर का हलवा छोड़िए और बनाएं चुकंदर का हलवा, स्वाद के साथ मिलेंगे कई हेल्थ बेनिफिट्स

Written by Mukesh Sharma |Published : January 6, 2026 6:58 PM IST

Chukandar ka Halwa Khane ke Fayde: सर्दी का मौसम आते ही हर घर में गाजर का हलवा बनाना मानों लाजमी लगने लगता है। वहीं कई घरों में मूंग दाल का हलवा भी खूब चाव से खाया जाता है। लेकिन हम कहते हैं कि सर्दी के मौसम में कुछ गर्म और स्वादिष्ट डेजर्ट खाने का मन करें तो गाजर या मूंग दाल से थोड़ी अलग और हेल्दी चीज क्यों न ट्राय की जाए? इसलिए आज हम आपके लिए लाएं हैं चुकंदर का शाही हलवा। यह सर्दियों के लिए एक परफेक्ट विकल्प है। यकीन मानिए इसका रंग और खुशबू आपका मन मोह लेगी और फिर एक बार चख लेने के बाद इसे बार-बार बनाने का मन करेगा ही। खास बात है कि यह हलवा हल्का मीठा, पौष्टिक और गर्माहट देने वाला है, जिसे बच्चों से लेकर बड़ों तक खूब पसंद करेंगे।

किन चीजों की पड़ेगी जरूरत

चुकंदर का हलवा बनाने के लिए आपको किसी बाहर की चीज की जरूरत नहीं पड़ेगी और लगभग सारी सामग्री आपके किचन में ही मिल जाएगी। इसमें आपको 4 से 5 मध्यम आकार के ताजे चुकंदर, 2 कप दूध, 3 बड़े चम्मच घी, आधा कप या स्वादानुसार चीनी, आधा चम्मच इलायची और स्वाद के अनुसार उसमें आप सूखे मेवे जैसे बादाम, काजू व किशमिश आदि डाल सकते है।

बनाने का तरीका

सबसे पहले आप चुकंदर को धोकर छील लें और कद्दूकस कर लें। अब एक एक पैन में घी गर्म करें और इसमें कद्दूकस किया हुआ चुकंदर डालकर 5–7 मिनट तक भूनें। अब आप दूध डालें और मध्यम आंच पर तब तक पकाएं, जब तक चुकंदर नरम न हो जाए। फिर जब जब चुकंदर पूरी तरह से पक जाए और दूध कुछ सूख जाए, तब चीनी और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। फिर जब हलवा गाढ़ा हो जाए तब इसमें कटे हुए मेवे डालकर कुछ मिनट और पकाएं। तैयार है आपका स्वादिष्ट हलवा। इसे आप गरमा-गरम सर्व करें।

Also Read

More News

रक्त को साफ करेगा

यह तो आप जानते ही है कि चुकंदर खून को साफ करने और हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। ऐसे में आप अगर चुकंदर का सेवन नहीं कर पा रहे हैं तो इसके हलवे का सेवन करें। इसमें आयरन की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर में ऑक्सीजन की पहुंच और लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण को बढ़ावा देती है।

हड्डियों और त्वचा के लिए फायदेमंद

चुकंदर हड्डियों और त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छा-खासी मात्रा में होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं और त्वचा को स्वस्थ बनाकर उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर देते हैं। यह दोनों ही फायदे आपकी लंबी जीवन आयु से जुड़ें हैं।

हृदय और पाचन के लिए अच्छा

चुकंदर में प्राकृतिक फाइबर और पोषक तत्व होते हैं, जो पेट और दिल दोनों को स्वस्थ रखते हैं। ऐसे में जब आप इसके हलवे का सेवन करते हैं तो आपको चुकंदर के साथ इस हलवे में शामिल ड्राई फ्रूड्स के तत्व जुड़ जाते हैं और सेहत को लाभ पहुंचाते हैं। इसलिए इस सर्दियों, गाजर-मूंग दाल से हटकर अपने परिवार को दें चुकंदर का यह शाही हलवा, जो स्वाद और सेहत दोनों में टॉप पर है।

TRENDING NOW

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।