
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : July 10, 2022 5:58 PM IST
वेट लॉस के लिए खाने-पीने से जुड़ी कई सावधानियां बरतनी पड़ती हैं जैसे कुछ चीजों का सेवन अधिक करने और कुछ फूड्स को बहुत कम या बिल्कुल भी नहीं खाने की सलाह दी जाती है। आमतौर पर अपना वजन कम करने के लिए लोग जिन चीजों को सेवन सबसे पहले बंद करते हैं उनमें चावल प्रमुख है। ऐसा माना जाता है कि चावल खाने से मोटापा (rice and weight gain) बढ़ता है और इसीलिए वजन कम करने के लिए लोगों को चावल नहीं खाना चाहिए। वहीं, बॉलीवुड एक्टर और प्लेबैक सिंगर आदित्य नारायण (Aditya Narayan) एक विशेष प्रकार का चावल खाकर वेट लॉस करने के लिए चर्चा में हैं।
बता दें कि, अपनी फिटनेस का ध्यान रखने वाले आदित्य ने हाल ही में 6 सप्ताह में 6 किलो वजन कम (Aditya Narayan's Weight loss) किया है, जिसके बारे में इन दिनों हर तरफ चर्चा हो रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, आदित्य नारायण फूल गोभी के चावल (Cauliflower Rice) खाते थे और यह उनकी वेट लॉस डाइट का हिस्सा था। अब अगर आपके मन में भी सवाल आ रहा होगा कि यह चावल कैसे होते हैं और इन्हें कैसे खाया जाता है। इन सब जानकारियों के लिए पढ़ें यह लेख।
View this post on Instagram
दरअसल फूल गोभी के चावल उन लोगों के लिए एक पर्याय हैं जो किसी वजह से साधारण चावल नहीं खाना चाहते हैं। इसे फूल गोभी की कच्ची सब्जी को कद्दूकस करके बनाया जाता है। यह दिखने में साधारण चावल की तरह ही होते हैं और इनका इस्तेमाल कर चावल से बनने वाली डिशेज जैसे पुलाव और फ्राइड राइस वगैरह के लिए किया जाता है।