ब्रेकफास्ट में बनाएं हेल्दी ''बनाना फ्रेंच टोस्ट''

बनाना फ्रेंच टोस्ट की जो हेल्दी के साथ-साथ बहुत जल्द बन भी जाता है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : September 6, 2018 7:17 PM IST

सुबह का ब्रेकफास्ट जितना जरूरी होता है उतना ही लोग इसे छोड़ देते हैं। कुछ लोग तो बनाने के डर से ब्रेकफास्ट को छोड़ देते हैं। नास्ता जल्दी और हेल्दी बनाने का अगर तरीका आ जाये तो यह बहुत आसान हो सकता है। आइए जानते हैं एक ऐसे ब्रेकफास्ट के बारे में जो बहुत ही आसानी से और जल्दी से बनाया जा सकता है। हम बात कर रहे हैं बनाना फ्रेंच टोस्ट की जो हेल्दी के साथ-साथ बहुत जल्द बन भी जाता है।

आइए जानते हैं कैसे बनाना फेंच टोस्ट बनता है।

सामग्री 

  • केला 3
  • वाइट ब्रेड 10
  • मैदा 1 कप
  • मक्खन थोड़ा सा
  • चीनी 2 चम्मच
  • दूध आधा कप
  • वनीला एसेंस 2 चम्मच
  • पाउडर शुगर 2 चम्मच

कैसे बनाना है 

  • मैदा, 2 केला, चीनी और वनीला एसेंस को मिलाकर मिक्सी के ब्लेडर जार में डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। पेस्ट में दूध मिलाकर उसे ठीक से मिक्स कर लें। या एक बार मिक्सर में मिला लें।
  • फ्राइ पैन को गैस स्टोव में रखे और हल्का गर्म होने पर मक्खन डालें।
  • अब ब्रेड के स्लाइस को मैदे और केले के पेस्ट में डूबाकर फ्राइ फैन में अच्छी तरह से फ्राइ करें। तब तक सेकें जब तक ब्रेड दोनों तरफ भूरा न हो जाये।
  • सभी ब्रेड स्लाइसेज को इसी तरह से तैयार कर लें और उसे किचन टावल या टिशू पेपर पर रखें ताकि अतिरिक्त मक्खन निकल जाए।
  • तैयार ब्रेड स्लाइस पर ऊपर से पीसी हुई चीनी और कटे हुए केले को रखकर टोस्ट को इन्जॉय करें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source