
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
Written By: Ashu Kumar Das | Published : May 22, 2026 11:28 AM IST
गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाना जरूरी है।
भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली, नोएडा, यूपी, महाराष्ट्र, बिहार समेत विभिन्न राज्यों में गर्मी का अलर्ट जारी कर दिया है। गर्मी के बढ़ते तापमान और लू शरीर को न सिर्फ जल्दी थका देती है, बल्कि कई प्रकार की बीमारियों का कारण भी बनती है। गर्मी में तेज धूप के कारण शरीर से ज्यादा पसीना भी निकलता है। पसीने के साथ ही शरीर से विटामिन और मिनरल्स भी निकलते हैं। यूनिसेफ की रिपोर्ट के अनुसार, गर्मी के कारण शरीर से निकलने वाले पसीने के साथ सोडियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स को इलेक्ट्रोलाइट्स भी निकलते हैं। ऐसे में शरीर को न सिर्फ हीटवेव से बचाना जरूरी है, बल्कि शरीर को समय-समय पर हाइड्रेट करना बहुत जरूरी है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि गर्मी में हीट वेव और शारीरिक थकान से बचने के लिए इलेक्ट्रोलाइट्स ड्रिंक पीना फायदेमंद होता है। इलेक्ट्रोलाइट की बात आती है तो अक्सर लोग बाजार में मिलने वाले इलेक्ट्रोलाइट के पैकेट घर पर लाते हैं और उसे पानी में घोलकर पीते हैं। पर बाजार में मिलने वाले इलेक्ट्रोलाइट पाउडर में कई बार केमिकल और चीनी का भी इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए इस बार गर्मी में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करने के लिए घर पर ही आप कुछ स्पेशल ड्रिंक्स बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन 5 इलेक्ट्रोलाइट्स ड्रिंक्स के बारे में, जिन्हें घर पर आसानी से तैयार करके डिहाइड्रेशन से बचाव किया जा सकता है।
नींबू नमक पानी एक आसान और असरदार घरेलू इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक है। नींबू में विटामिन C और पोटैशियम होता है, जबकि नमक शरीर में सोडियम की कमी पूरी करता है।
इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर पिएं। धूप से आने के बाद नींबू नमक पानी पीने से शरीर को हाइड्रेशन मिलता है और आपको अच्छा महसूस होता है।
सब्जा के बीजों में शरीर को ठंडक देने वाले गुण भी होते हैं।
नारियल पानी को नेचुरल स्पोर्ट्स ड्रिंक कहा जाता है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में पोटैशियम होता है। वहीं चिया सीड्स पानी को सोखकर शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं।
तरबूज और पुदीने का ड्रिंक शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है।
तरबूज में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसके अलावा इसमें पोटैशियम और मैग्नीशियम भी पाया जाता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। तरबूज मिंट कूलर को पुदीने के साथ तैयार किया जाता है। इसलिए इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स की प्रचुर मात्रा पाई जाती है।
इन सभी चीजों को एक साथ मिलाकर ब्लेंडर में पीस लें। छलनी की मदद से गिलास में छानकर बर्फ डालकर पिएं।
घर पर बनाई ये ड्रिंक्स न सिर्फ 100 प्रतिशत नेचुरल है, बल्कि इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स, सोडियम, मिनरल्स और विटामिन की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। इसलिए इस बार गर्मी को मात देने के लिए इन ड्रिंक्स को रोजाना जरूर पिएं।
डिस्क्लेमर: गर्मी में बीमारियों से बचाव करने के लिए इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखना जरूरी है। इसलिए इन ड्रिंक्स को जरूर डाइट में शामिल करें।