रोज मोमोज खाने के साथ वजन Under 50 कैसे रखें? एक्सपर्ट के 3 स्मार्ट टिप्स

Weight Ko Maintain Kaise Rakhe: क्या आपका भी मोमोज खा-खाकर वजन बढ़ रहा है? लेकिन फिर भी मोमोज खाने की क्रेविंग कम नहीं हो रही है, तो फिक्र न करें। एक्सपर्ट से जानें कि कैसे मोमोज खाने के साथ आप वजन भी अंडर 50 रख सकते हैं।

रोज मोमोज खाने के साथ वजन Under 50 कैसे रखें? एक्सपर्ट के 3 स्मार्ट टिप्स

Written by Vidya Sharma |Published : November 29, 2025 5:06 PM IST

Momos Khate Time Weight Maintain Kaise Kare: आजकल हर जगह और हर उम्र के लोगों में मोमोज का क्रेज इतना बढ़ गया है कि किसी से छिपाए न छिपे। गली-नुक्कड़ या किसी मॉल के बाहर भी आपको कई मोमोज वाले और उन्हें खाने वाले दीवाने मिल जाएंगे। मतलब लोगों के लिए एक दिन में 3-4 प्लेट मोमोज खाना तो आम बात हो गई है! लेकिन सही भी है अब भला मोमोज का चटपटा स्वाद और गरमा गरम फीलिंग, किसे पसंद नहीं होगी?

लेकिन उन लोगों का क्या जो वजन भी कम करना चाहते हैं, लेकिन मोमोज खाने की आदत को भी नहीं सुधारना चाहते हैं। आप में से कई ऐसे लोग हैं जो अपने वेट को 50 के अंदर-अंदर रखना चाहते हैं, लेकिन मोमोज का चसका ऐसा है कि वजन 55 पार जाने को तैयार है। हमें आपकी सेहत और फिटनेस का ख्याल है, इसलिए हमने आकाश हेल्थकेयर की डायटीशियन हेड गिन्नी कालरा से बातचीत की और उनसे जाना कि कैसे कोई व्यक्ति मोमोज खाने का साथ-साथ अपने वजन को अंडर 50 रख सकता है। आइए आपको बताते हैं डायटीशियन ने क्या जवाब दिया।

धीरे-धीरे मोमोज की प्लेट कम करें

वजन मेंटेन रखने के लिए आपका पहला काम अपने प्लेट के पोर्शन को कंट्रोल रखना होना चाहिए। अगर आपको रोज 2-3 प्लेट मोमोज खाने की लत लग गई है, तो जाहिर सी बात है इसे एकदम से छोड़ना मुश्किल होगा और इससे आपकी क्रेविंग और बढ़ सकती है। इसलिए एक्सपर्ट्स का कहना है कि आपको अपनी प्लेट की संख्या धीरे-धीरे कम करनी चाहिए।

Also Read

More News

यह एक क्रमिक प्रक्रिया होनी चाहिए ताकि शरीर को नए पैटर्न में ढलने का समय मिले। जैसे अगर आप रोज 3 प्लेट मोमोज खाते हैं, तो पहले कुछ दिन 2 प्लेट पर आएं, फिर 1.5 और अंत में 1 या आधी प्लेट पर आएं। इस तरह आपकी क्रेविंग भी पूरी हो जाएगी और वजन भी नहीं बढ़ेगा।

फिजिकल एक्टिविटी करें

अगर शाम को मोमोज खाने ही हैं तो अपने डेली रूटीन को सुधारें जैसे सुबह जल्दी उठकर वॉक करें, एक्सरसाइज करें या किसी अन्य फिजिकल एक्टिविटी पर ध्यान दें। ऐसे में अगर आप अपने वजन को मेंटेन रखते हैं तो शाम को गिनती के मोमोज खा सकते हैं, जिससे वजन भी नियंत्रित रहेगा।

प्रोटीन और फाइबर को डाइट में बढ़ाएं

मोमोज में मैदा होता है जोकि कार्बोहाइड्रेट का रूप होता है, लेकिन अगर आपको अपना वजन नियंत्रित रखना है तो प्रोटीन और फाइबर के इनटेक को बढ़ाएं। इन दोनों पोषक तत्वों को बढ़ाना आपके वजन नियंत्रण के लक्ष्यों को पूरा करने में महत्वपूर्ण है। ऐसे में प्रोटीन पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती और आपकी अगली मील में आप कम खाते हैं।

रात को हल्का खाएं

वजन तब बढ़ता है जब आप अधिक मात्रा में खाते हैं और खाते ही रहते हैं। जैसे आपने शाम को दो प्लेट मोमोज खा लिए और फिर रात को भी 4 रोटी खा लीं जाए। ऐसा करने से वजन बढ़ेगा बस और पाचन में समस्या आएगी। इसलिए आप अगर शाम को मोमोज खा रहे हैं तो पहले उन्हें कम मात्रा में खाएं और दूसरा कि रात को कम खाना खाएं, जैसे 1-2 रोटी। इससे आपके डाइजेशन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

मोमोज के साथ कोई अन्य फूड खाएं

भोजन के बाद सौंफ खाने का पुराना रिवाज सिर्फ माउथ फ्रेशनर के लिए नहीं है, बल्कि यह पाचन में भी बहुत मदद करती है। मोमोज खाने के बाद, खासकर मैदे के कारण होने वाली भारीपन या ब्लोटिंग को कम करने के लिए आप भी सौंफ चबाएं, यह फायदेमंद हो सकता है। यह आपके पाचन को ठीक रखने का एक सरल उपाय है।

TRENDING NOW

Highlights

  • वजन कम करने के लिए स्टीम मोमोज खाने से वजन नहीं बढ़ता है।
  • वजन कम करने के लिए मोमोज खाने के बाद सौंफ खाएं।
  • वजन को मेंटेन रखने के लिए आप प्रोटीन और फाइबर का इनटेक करें।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।