कैसे पता चलेगा कमजोर हो गई हैं आपकी ​हड्डियां? जानें लक्षण और सही डाइट

महिलाओं को अपनी बोन हेल्थ (Bone Health for women) पर विशेष ध्यान देना चाहिए। क्योंकि हड्डियां ही हमारे शरीर का वह जरूरी अंग है, जो आपके शरीर के संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

WrittenBy

Written By: Swati | Updated : February 23, 2024 10:46 PM IST

30 की उम्र के बाद महिलाओं में बोन डेंसिटी जैसी समस्या होने लगती है। एक्सपर्ट के अनुसार हमारे शरीर की हड्डियों में कैल्शियम, फॉस्फोरस और प्रोटीन जैसे आवश्यक तत्व पाए जाते हैं। जो बढ़ती उम्र के साथ कम होने लगते हैं। वहीं दूसरी तरफ आज कल के बिजी लाइफस्टाइल और ख़राब  खानपान की वजह से हमारे शरीर में बीमारियों का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। लोग अनहेल्दी फूड्स की वजह से  शरीर के लिए आवश्यक मिनरल्स को प्रॉपर मात्रा में  प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। जिस कारण हड्डियों के लिए आवश्यक मिनरल्स की मात्रा समय के अनुसार कम होती जा रही है, जो आगे चलकर बोन डेंसिटी (Bone Density) जैसी बीमारी लोगों के लिए खतरा बन सकती है।

इस तरह की समस्या 30 के बाद की महिलाओं में अक्सर देखी जाती है। ऐसे में महिलाओं को अपनी बोन हेल्थ (Bone Health for women) पर विशेष ध्यान देना चाहिए। क्योंकि हड्डियां ही हमारे शरीर का वह जरूरी अंग है, जो आपके शरीर के संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। हड्डियों को मजबूत रखने के लिए कुछ विशेष खान - पान पर फोकस करना चाहिए। तो चलिए आज हम इस लेख में आपको हड्डियों को मजबूत रखने के लिए जरूरी आहार पर जानकारी देंगे।  

हड्डियां कमजोर होने के लक्षण

  • हड्डियों और जोड़ों में दर्द महसूसन होना
  • एक्सरसाइज करते वक्त मसल्स में दर्द और कमजोरी होना
  • काफी देर बैठने के बाद अचानक उठकर चलने पर दर्द होना
  • हड्डियों से टक-टक की आवाज आना, आदि।

डाइट में शामिल करें दूध और पनीर

डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध, पनीर, खोया आदि हैं। इन फूड्स को अपनी डेली लाइफ रूटीन में शामिल करना चाहिए।  ये प्रोडक्ट्स आपकी हड्डियों और दांतों को मजबूती प्रदान करने में सहायता करते हैं। 

कैल्शियम की कमी के लिए खाएं अनानास

अनानास फल का सेवन करें।  इस फल में मौजूद विटामिन्स एंड मिनरल्स आपके शरीर को प्रॉपर बैलेंस देने के साथ शरीर का मजबूत करता है। इसके सेवन से शरीर में कैल्शियम की कमी दूर होती है।  

हरी सब्जियों का सेवन करें

इसके अलावा आप हरी सब्जियां जैसे पालक, मेथी, बीन्स आदि का रोजाना सेवन करें। हरी सब्जियों में कैल्शियम की मात्रा अधिक पाई जाती है।  जो आपके शरीर की हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में सहायता करता है।    

हड्डियों के लिए लाभकारी है ड्राई फ्रूट का सेवन

यदि आप अपनी हड्डियों को लम्बे समय तक मजबूत रखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपनी डाइट में ड्राई फ्रूट्स को जरूर शामिल करना चाहिए। इसके लिए आप बादाम, काजू और पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट्स का चयन कर सकते हैं। ड्राई फ्रूट्स में पाया जाने वाला तेल हड्डियों के अंदर मौजूद तेल की कन्सिस्टेन्सी को बनाये रखने में सहायता करता है।  

सोयाबीन से दें हड्डियों को मजबूती

सोयाबीन भी कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत होता है। इसके सेवन से भी आप अपनी हड्डियों को मजबूत रख सकते हैं। सोयाबीन में कैल्शियम और प्रोटीन की मात्रा अधिक मात्रा में पाई जाती है। इसका रोजाना सेवन आपकी हड्डियों को लम्बी उम्र प्रदान करता है। 

अन्य फायदे

इसके अलावा यदि आप अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल करते हैं तो आप सिर्फ अपने शरीर की हड्डियों को ही मजबूत प्रदान करने में सक्षम नहीं होते हैं बल्कि आपको अन्य कई फायदे भी होंगे।  इसलिए आज से ही इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें और एक हेल्दी लाइफस्टाइल के मजे उठाएं।  

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source