
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : February 9, 2023 4:14 PM IST
हीमोग्लोबिन काउंट (Hemoglobin Count) बढ़ाने से पहले यह समझना जरूरी है कि, हीमोग्लोबिन क्या है और यह कैसे काम करता है? दरअसल, हीमोग्लोबिन लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) में एक प्रोटीन है जो शरीर के बाकी हिस्सों में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। इसके अलावा, यह कार्बनडाइऑक्साइड को कोशिकाओं से बाहर और फेफड़ों में वापस ले जाता है ताकि सांस छोड़ी जा सके। जब शरीर में हीमोग्लोबिन कम होने लगता है तो यह सारी प्रक्रियाएं प्रभावित होने लगती हैं और व्यक्ति को तमाम तरह की समस्याएं होनी शुरू हो जाती हैं। ऐसे में हीमोग्लोबिन काउंट को मेंटेन रखना बहुत जरूरी होता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं हीमोग्लोबिन काउंट बढ़ाने के उपाय क्या हैं?
न्यूट्रिशनिस्ट कविता रस्तोगी कहती हैं कि, "कोई भी ऐसा एक अकेला फूड नहीं है जो हीमोग्लोबिन की संख्या को बढ़ाता है, बल्कि ऐसे फूड्स होने चाहिए जिसमें सभी जरूरी पोषक तत्व होने चाहिए। एक ऐसी डाइट जिसमें आयरन, फोलेट, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन B12 और प्रोटीन एक साथ होते हैं, वही ब्लड में हीमोग्लोबिन की कमी (Hemoglobin Deficiency) को दूर कर पाते हैं। अगर कोई व्यक्ति हीमोग्लोबिन की कमी से जूझ रहा है और उसे जानकारी नहीं है तो अपने एक्सपर्ट की मदद से सही डाइट लेनी चाहिए।"
कविता रस्तोगी आगे कहती हैं कि, कई ऐसे फूड जैसे पालक और कीवी हैं जिनमें हीमोग्लोबिन बढ़ाने वाले सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा भी सारे खाद्य पदार्थ हैं जो आपके लो हीमोग्लोबिन लेवल को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
यहां कुछ ऐसे शाकाहारी खाद्य पदार्थ दिए गए हैं जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर अपना हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ा सकते हैं:
हीमोग्लोबिन नार्मल रेंज (Hemoglobin Normal Range) पुरुष और स्त्री में अलग-अलग होते हैं। पुरुषों के लिए 14-17 ग्राम प्रति डेसीलीटर और महिलाओं में 12-15 ग्राम प्रति डेसीलीटर के बीच होना चाहिए। हीमोग्लोबिन लेवल का पता लगाने के लिए ब्लड टेस्ट किया जाता है।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई समस्त जानकारी आपकी जागरूकता के लिए है। अगर आप इन युक्तियों को प्रयोग में लाना चाहते हैं तो पहले अपने विशेषज्ञ/चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।)