गर्मियों में हीमोग्लोबिन लेवल हाई रखने के लिए दिन में खाएं 1 चुकंदर, 1 सेब और 1 अनार , जानें गुण और फायदे

वे लोग, जो रक्त सम्बन्धी समस्याओं का शिकार हैं उन्हें इन तीनों फलों का सेवन अवश्य करना चाहिए। इन्हें सुबह के नाश्ते या फिर शाम के वक्त कभी भी लिया जा सकता है। ये फूड गर्मियों में आपका हीमोग्लोबिन लेवल हाई रखने का काम करते हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : February 26, 2021 10:13 AM IST

गर्मियों में अक्सर बहुत से लोग जल्दी थकान का शिकार हो जाते हैं, जिसके पीछे कहीं न कहीं उनका हीमाग्लोबिन लेवल कम होना एक बहुत बड़ा कारण होता है। ऐसे कई कारण हैं, जो हीमोग्लोबिन लेवल के कम होने की वजह बनते हैं लेकिन अक्सर गर्मियों में शरीर के भीतर पानी की कमी आपको थकाऊ बना देती है। हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाने के लिए यूं तो बाजार में कई तरीके के उत्पाद मौजूद हैं लेकिन प्राकृतिक तरीके हमेशा से बेस्ट माने जाते हैं। हालांकि इन सबसे पहले आपके लिए ये जानना जरूरी है कि हमारे शरीर के लिए हीमोग्लोबिन कितना जरूरी है। दरअसल हीमोग्लोबिन ही हमारी रक्त कोशिकाओं में मौजूद आयरन युक्त प्रोटीन होता है और यह प्रोटीन शरीर में ऑक्सीजन के प्रवाह को संतुलित करने का काम करता है। हीमोग्लोबिन लेवल का मुख्य काम फेफड़ों से हमारे ऊतकों यानी की टिश्यू तक ऑक्सीजन पहुंचाना होता है, ताकि जीवित कोशिकाएं अपना काम ठीक से कर सकें। सिर्फ इतना ही नहीं हीमोग्लोबिन हमारी कोशिकाओं से कार्बन डाइ-ऑक्साइड को वापस फेफड़ों तक लाने का भी काम करता है।

शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल की कमी अक्सर आपके लिए खतरनाक साबित हो सकती है खासकर गर्मियों में। गर्मियों में अक्सर आपका शरीर डिहाइड्रेटहो जाता है और खून कम बनता है लेकिन अगर आप दिन भर में कुछ चीजों का सेवन करते हैं तो आप गर्मियों में भी हीमोग्लोबिन लेवल को हाई रख सकते हैं। इस लेख में हम आपको ये बता रहे हैं कि कैसे आप गर्मियों के दिनों में भी हीमोग्लोबिन लेवल को हाई रख सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि दिन में क्या खाएं ताकि आपका हीमोग्लोबिन लेवल हाई रहे।

गर्मियों के दिनों में आपको अपना हीमोग्लोबिन हाई रखने के लिए इन तीन फूड्स का सेवन करना चाहिए। आपको इन्हें भरपूर मात्रा में खाने की जरूरत नहीं है बस आपको दिन में एक-एक बार ही इनका सेवन करना है। आइए जानते हैं कौन से हैं ये फूड।

गर्मियों में हीमोग्लोबिन लेवल हाई रखने वाले फूड

चुकंदर

फायदाः हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाने के लिए पिएं चुकंदर का रस या फिर एक चुंकदर काट कर खाएं

चुकंदर खूब बढ़ाने के लिए सबसे बेहतर है। चुकंदर पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसमें आयरन, फोलिक एसिड, फाइबर और पोटेशियम की मात्रा प्रचुर रूप से पाई जाती है । यह शरीर की लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या में तेजी से वृद्धि करता है। यही कारण है कि गर्मियों में चुकंदर आपका हीमोग्लोबिन लेवल हाई रखता है।

सेब

फायदाः हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाने के लिए दिन में 1 सेब काफी फायदेमंद होता है।

आपने आमतौर पर देखा और सुना भी होगा कि डॉक्टर रोजाना एक सेब खाने की सलाह देता है। सेब में आयरन की मात्रा भरपूर पाई जाती है, जो हीमोग्लाबिन लेवल को बढ़ाने में मदद करती है। इतना ही नहीं इसमें मौजूद फाइबर पेट की समस्याओं को भी दूर करने का काम करता है।

अनार

फायदाः हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाने के लिए दिन में 1 अनार आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

अनार, हमारे रक्त में हीमोग्लोबिन को बढ़ानेका काम करता है। अनार के नियमित सेवन से आसानी से हीमोग्लोबिन की कमी दूर की जा सकती है। अनार में आयरन और कैल्शियम के साथ-साथ प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर जैसे तत्व होते हैं, जो शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाने में मदद करते हैं।

(नोटः वे लोग, जो रक्त सम्बन्धी समस्याओं का शिकार हैं उन्हें इन तीनों फलों का सेवन अवश्य करना चाहिए। इन्हें सुबह के नाश्ते या फिर शाम के वक्त कभी भी लिया जा सकता है।)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.