Anemia Fighting Juices: फलों से तैयार हेल्दी जूस, जो दूर करेंगे एनीमिया की समस्या
एनीमिया या शरीर में खून की कमी होने पर आपको सारा दिन थकान, ताकत व ऊर्जा की कमी, सिरदर्द, रुक-रुक कर सांस लेने जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। एनीमिया को ठीक करने के लिए आप आज से ही कुछ हेल्दी जूस पीना शुरू कर दें।
Anemia Fighting Juices in Hindi: जब शरीर में हीमोग्लोबिन (खून में लाल रक्त कणिकाओं) की कमी हो जाती है, तो व्यक्ति एनीमिया (Anemia) से ग्रस्त हो जाता है। शरीर में आयरन की कमी (Iron Deficiency) होने से भी एनीमिया होता है। एनीमिया होने पर शरीर सारा दिन थका हुआ महसूस करता है। महिलाओं में सबसे ज्यादा एनिमिया की समस्या होती है। इस समस्या से ग्रस्त होने पर शरीर की कोशिकाओं और टिशूज को सही से ऑक्सीजन भी नहीं मिल पाता है। एनीमिया, खून की कमी या आयरन की कमी (Iron rich juices) होने पर आपको ऊर्जा में कमी, सारा दिन थकान, ताकत की कमी, सिरदर्द, रुक-रुक कर सांस लेने जैसे लक्षण नजर आते हैं। गंभीर रूप से जो लोग एनीमिया से ग्रस्त होते हैं उनकी आंखें, त्वचा, नाखून सभी पीले नजर आने लगते हैं। ब्लड टेस्ट के जरिए से आप जान सकते हैं कि आप एनिमिक हैं या नहीं। हालांकि, कुछ हेल्दी फलों के जूस पीकर आप शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल (How to increase hemoglobin) को बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से जूस पीने से शरीर में खून और आयरन की कमी (Juices to fight Anemia) होती है दूर.....
एनीमिया दूर करने लिए हेल्दी जूस (Healthy drinks to cure anemia)
सेलेरी, पालक, गाजर से तैयार जूस बढ़ाए हीमोग्लोबिन
पालक और सेलेरी आयरन से भरपूर होता है। गाजर में मौजूद बीटा कैरोटिन भी कई रोगों को दूर करता है। सेलेरी, पालक और गाजर से तैयार जूस के सेवन से शरीर में आयरन की कमी को दूर कर सकते हैं। आयरन की समस्या ठीक होने से एनीमिया से बचाव होगा। ये तीनों चीजों को मिलाकर बनाए गए जूस के सेवन से हीमोग्लोबिनी लेवल बढ़ता है। इनमें कई तरह के विटामिन्स, एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। एनीमिया से ग्रस्त लोगों को इस जूस का सेवन जरूर करना चाहिए। एक गाजर, एक-एक कप सैलेरी और पालक लें। सभी को अच्छी तरह से धोकर काट लें। मिक्सी में डालकर इन्हें पीस लें। अब एक कपड़े से जूस को गिलास में छान लें। इसमें आप स्वादानुसार नमक, नींबू का रस मिलाकर सेवन करें।
पार्सले जूस पीकर दूर करें आयरन की कमी
पार्सले देखने में बिल्कुल धनिया की पत्तियों जैसा होता है, लेकिन स्वाद और गुणों में बिल्कुल अलग। यदि आप एनीमिया (Anemia Fighting Juices in Hindi) से ग्रस्त हैं, तो पार्सले का जूस पिएं। इसमें आयरन, विटामिन्स, एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करने के साथ ही हीमोग्लोबिन भी बढ़ाते हैं।
सेब का जूस पीकर करें एनीमिया का इलाज
सेब एक ऐसा फल है, जिसमें आयरन सबसे ज्यादा पाया जाता है। सेब के साथ आप ब्लैकबेरी, स्ट्रॉबेरी मिलाकर जूस बनाएं और इस जूस का सेवन 10 दिनों तक करें। शरीर में एनीमिया की समस्या बिल्कुल नहीं रहेगी। इन फलों में आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट सबसे ज्यादा होते हैं, इसलिए एनीमिया में ये जूस जरूर पीना चाहिए। इन तीनों फलों को काटकर मिक्सी में ब्लेंड करें। सप्ताह में दो से तीन बार जरूर इसका सेवन करें।
चुकंदर का जूस बढ़ाए हीमोग्लोबिन लेबल
चुकंदर एक ऐसा फल है, जो आयरन और खून की कमी को दूर करने के लिए जाना जाता है। आयरन की मात्रा (Juices to cure anemia in Hindi) इसमें सबसे ज्यादा होती है। प्रतिदिन इस खाएं या चुकंदर का जूस पिएं, शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी दूर हो जाएगी। चुकंदर को धोकर इसे काट लें। इसे मिक्सी में डालें। आप चुकंदर में पालक, गाजर आदि भी डाल सकते हैं। इससे ये और भी अधिक पौष्टिक और हेल्दी हो जाएंगे। कुछ दिनों तक लगातार एक कप चुकंदर का जूस पिएं। शरीर की कई अन्य समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा। चुकंदर त्वचा और बालों को भी हेल्दी बनाता है।
अंगूर का जूस करे एनीमिया की समस्या दूर
अंगूर में मौजूद रेस्वेराट्रोल नाम का एक एंटी-ऑक्सीडेंट्स तत्व होता है, जो शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। एनीमिया से ग्रस्त (Anemia Fighting Juices) हैं, तो आप अंगूर का जूस पिएं। इसमें आप पार्सले भी मिला सकते हैं। दोनों चीजों को मिक्सी में डालकर ब्लेंड करें। इसे गिलास में छान लें और इस जूस का सेवन सप्ताह में 2-3 बार करें।
Anemia cure: शरीर में खून की कमी को दूर करते हैं ये हेल्दी फूड्स