हाइट बढ़ने के लिए जरूर करें इन 8 चीजों का सेवन, छोटे बच्चों के लिए है बहुत फायदेमंद

कुछ विटामिन्स हमें बढ़ने में मदद करते है और अगर शरीर में इनकी कमी होगी तो हमारी हाइट प्रभावित हो सकती है.

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : May 20, 2022 1:23 PM IST

कई बार हम उतने लंबे नहीं हो पाते हैं जितना हमने बचपन में उम्मीद किया था। ऐसा होने का कारण केवल हमारे जेनेटिक ही नहीं बल्कि हमारे खान पान और शरीर में आवश्यक पौष्टिक तत्वों की कमी के कारण भी हो सकता है। कुछ विटामिन्स हमें बढ़ने में मदद करते है और अगर शरीर में इनकी कमी होगी तो हमारी हाइट प्रभावित हो सकती है और हम उतने नहीं बढ़ पाते हैं जितनी हमने उम्मीद की थी। आइए जानते हैं कौन से हैं यह विटामिन।

1. विटामिन डी

यह हमारी हड्डियों को बढ़ने और मजबूत बनाने के लिए आवश्यक होता है। कैल्शियम और फॉस्फोरस अब्जॉर्ब करने के लिए भी यह विटामिन जरूरी होता है। इसे सूर्य की रोशनी से प्राप्त किया जा सकता है।

2. विटामिन बी1

यह शरीर के विकास में मदद करता है और पाचन क्रिया में भी लाभदायक होता है। यह एक हेल्दी हार्ट और नर्वस सिस्टम के लिए भी जरूरी होता है। इसका स्रोत चावल, मूंग फली और सोयाबीन होते हैं।

3. विटामिन सी

विटामिन सी भी हड्डियों और दांतों को मजबूत करने में काफी लाभदायक माना जाता है। यह एक एंटी ऑक्सिडेंट होता है और इम्यून सिस्टम के लिए भी बढ़िया होता है।

4. कैल्शियम

अगर हड्डियों के विकास और मजबूती की बात आए तो कैल्शियम सबसे आवश्यक विटामिन है। इसके काफी अच्छे स्रोत दूध और अन्य डेयरी प्रोडक्ट होते हैं। अगर आप डेयरी नहीं खाते हैं तो पालक, टर्निप ग्रीन आदि का सेवन कर सकते हैं।

5. विटामिन बी 2

इस विटामिन को राइबोफ्लेविन के नाम से भी जाना जाता है। यह विटामिन स्किन, बालों और नाखूनों के विकास के लिए बढ़िया होता है। इसके मुख्य स्रोत अंडे, मछली और दूध आदि होते हैं। अगर आप शाकाहारी हैं तो हरी और पत्तेदार सब्जियों का सेवन भी कर सकते हैं।

6. रागी

विटामिन्स के अलावा हाइट बढ़ाने के लिए आप रागी का सेवन भी कर सकते हैं, क्योंकि रागी में कैल्शियम की काफी मात्रा मौजूद होती है। आप रागी का इस्तेमाल आटे में, डोसा में,सूप के रूप में, किसी भी रूप में कर सकते हैं।

7. फल

हाइट बढ़ाने में फल भी सहायक है क्योंकि बहुत से फल पोटैशियम मैग्निशियम एनएससी फाइबरिया कैल्शियम से युक्त होते हैं फलों का सेवन ना केवल हाइट बढ़ाता है बल्कि शरीर से टॉक्सिन को भी बाहर निकालने में सहायक है और इम्यूनिटी भी बूस्ट करता है।

8. सब्जियों का सेवन

अगर आपको लगता है कि आप शाकाहारी हैं और इस वजह से आपको सभी तरह के पोषक तत्व नहीं मिल सकते और हाइट नहीं बढ़ सकती तो ऐसा नहीं है। आप बादाम, हरी पत्तेदार सब्जियां, मशरूम, नट्स आदि के सेवन से अपनी हाइट बढ़ाने में कामयाब हो सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source