... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : June 18, 2021 2:12 PM IST
Image credits by: मिलावटी बेसन शरीर में पैदा करता है ये 3 बड़ी समस्याएं! इन 2 तरीकों से जानें घर पर रखा बेसन मिलावटी है या नहीं
Nakli besan Kaise pehchaney : बेसन में बन पकौड़े कितने स्वादिष्ट होते हैं ये तो आप जानते ही होंगे। बेसन में लपटे पकौड़े स्वास्थ्यवर्धक भी होते हैं लेकिन हम आपसे कहें कि जरूरी नहीं है कि आप जो बेसन खा रहे हैं वह शुद्ध है। चौंक गए? चौंकना लाजमी है लेकिन क्या आप जानते हैं बाजार में बिकने वाला ज्यादा से ज्यादा बेसन इन दिनों नकली है। बेसन के लड्डू, पकोड़ी वाली कड़ी, बेसन की बर्फी और हलुआ जैसी तमाम व्यजन नकली बेसन में बन रहे हैं। अगर आपका भी माथा ठनक गया है कि आखिर आप जो बेसन खा रहे हैं कहीं वो नकली तो नहीं तो हम आपको बता रहे हैं कि आपको कैसे पहचान करनी है कि आपके घर में रखा बेसन असली है या नहीं।
बाजार में बिकने वाले बेसन में मक्के का आटा या फिर गेहूं का आटा मिलाकर बेचने की खबरें सामने आती रही हैं। इतना ही नहीं लोग 25 प्रतिशत चने के आटे में 75 प्रतिशत तक सूजी, मटर दाल, चावल पाउडर, मक्के और खेसारी का आटा भी मिलाकर उसे बेसन का नाम देकर बाजार में बेंच रहे हैं। इस धोखाधड़ी से बचने के लिए असली और नकली की पहचान करना जरूरी है और ये पहचान कैसे की जाए आइए आपको बताते हैं।
खुला या पैकेट बंद बेसन खरीदते वक्त मिलावट की पहचान के लिए आपको सिर्फ हाइड्रोक्लोरिक एसिड का प्रयोग करना है। नकली बेसन की पहचान करने के लिए एक कटोरे में दो चम्मच बेसन डालें और इसमें दो चम्मच पानी मिला कर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसमें दो चम्मच हाइड्रोक्लोरिक एसिड मिलाएं और पांच मिनट के लिए कटोरी को कहीं रख दें। अगर 5 मिनट बाद बेसन का रंग लाल हो जाए तो समझ लिजिए बेसन मिलावटी है और आप धोखाधड़ी का शिकार हो गए हैं। ।
आपके घर में रखा बेसन मिलावटी है या नहीं इसकी पहचान करने के लिए आपको दो चम्मच बेसन लेना है और उसमें दो चम्मच नींबू का रस मिलाना है। उसके बाद इसमें 2 चम्मच हाइड्रोक्लोरिक एसिड मिलाकर कुछ देर के लिए एक कोने में रखा छोड़ दें। अगर थोड़ी देर बाद कटोरी में रखा बेसन लाल या भूरे रंग में बदल जाए तो समझ जाइए कि आप नकली बेसन खरीद कर लाए हैं।
हर नकली और मिलावटी चीज से आप कई स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार हो सकते हैं। नकली बेसन के सेवन से आपको निम्नलिखित समस्याएं हो सकती हैं जैसेः
1-जोड़ों का दर्द
2-विकलांगता
3-पेट संबंधी बीमारियां
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.