
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Published : October 20, 2025 8:27 AM IST
Asli Or Nakli Mawa Ka Pta Kaise Kare: दिवाली के मौके पर कुछ मिठाइयां हम लेकर आते हैं और कुछ हमारे घर पर गिफ्ट के तौर पर आती हैं। कई लोग घर पर ही मिठाई बनाते हैं और ज्यादातर मिठाइयों में मावा का इस्तेमाल किया जाता है, जिसे हम खोया भी कहते हैं। लेकिन आजकल जिस तरह सभी चीजों में मिलावट देखी जा रही है, पूरी संभावना है कि आपके घर में भी नकली खोया से बनी मिठाई आ जाए!
ऐसे में आप व आपके घर के सदस्य बीमार पड़ सकते हैं। हम चाहते हैं कि अच्छा खाएं और स्वस्थ रहें, इसलिए आज हम आपको इस लेख में असली और नकली खोया की पहचान करने के तरीकों के बारे में बताने वाले हैं। ताकि अगर आप घर पर मिठाई बनाने के लिए अच्छा व असली खोया खरीद पाएं और उसका इस्तेमाल कर पाएं। तो फिर दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले आइए जानते हैं नकली मावा की पहचान करने का तरीका।
अलसी खोया की पहचान करने का सबसे आसान तरीका है कि आप एक छोटे टुकड़े को पानी में घोलकर देखें। अगर यह पानी में नहीं घुलता है और बर्तन में नीचे बैठ जाता है तो इसका मतलब है कि खोया यानी कि मावा नकली है। वहीं अगर वह पानी में तैरता है व मिक्स होने लगता है तो फिर खोया अलसी है। यह बहुत ही आसान घरेलू उपाय है, जिसे आप आजमा सकते हैं।
क्योंकि खोया दूध से बनता है तो जाहिर सी बात है इसमें चिकनाई और घी की स्मेल जरूर आएगी। इसे चेक करने के लिए आप थोड़ा सा खोया अपने हाथों पर रगड़ें और फिर देखें क्या आपके हाथों पर चिकनापन लग रहा है या फिर घी की स्मेल आ रही है या नहीं। अगर आ रही है तो मतलब खोया असली है, वरना नहीं।
आपने देखा होगा कि आजकल पीनर भी नकली या प्लास्टिक का आ रहा है। उसी तरह खोया भी प्लास्टिक का हो सकता है। इसकी सही तरीके से पहचान करने के लिए आप तवे में थोड़ा सा खोया डालें और उसे गर्म करें। अगर खोया गोल्डन या भूरा रंग का हो रहा है और उसमें से खुशबू आ रही है तो मतलब की वह असली है। वहीं अगर खोया तवे पर चिपक गया है, प्लास्टिक जैसा लग रहा है या उसमें से बदबू आ रही है तो खोया नकली है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।