
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : July 13, 2022 2:06 PM IST
पनीर एक ऐसा फूड है जिसके दीवाने देशभर में हैं। हेल्दी होने के साथ-साथ पनीर (Paneer or Cottage Cheese) से बनी डिशेज अपने लाजवाल टेस्ट के लिए पसंद की जाती हैं और इसीलिए, घर हो या रेस्टोरेंट्स पनीर को अलग-अलग तरीके से पकाया और परोसा जाता है। जैसा कि पनीर एक डेयरी प्रॉडक्ट है और इसमें दूध के सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। पनीर में कैल्शियम और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं इसके अलावा, इसमें आयरन भी पाया जाता है। पनीर खाने से मसल्स के विकास में मदद होती है और हड्डियां मजबूत बनती है। लेकिन, आपके स्वास्थ्य को ये सभी फायदे तभी मिल सकते हैं जब पनीर मिलावटी ना हो। जी हां, खाने-पीने की अन्य चीजों की तरह पनीर में भी मिलावट की जाती है और लोग जो इसे हेल्दी समझकर खरीदते हैं उनके स्वास्थ्य पर इसका खराब असर भी पड़ता है।
लेकिन,नकली पनीर के नुकसान से खुद को सुरक्षित कैसे रखें? इसका जवाब है नकली पनीर की पहचान करके (How to identify fake paneer) और उनके सेवन से परहेज करके। लेकिन, अगर आपको असली पनीर और नकली पनीर की पहचान करना नहीं आता तो यहां लिखे तरीके आप ट्राई कर सकते हैं। (How to identify adulterated paneer in Hindi)

दुकान से पनीर लाने के बाद पनीर की शुद्धता चेक करने के लिए सबसे पहले एक आसान-सा टेस्ट करें। इसके लिए पनीर को हाथों से मसलकर देखें। अगर पनीर मिलावटी होगा तो वह टूट जाएगा और उसका चूरा बन जाता है। आमतौर पर दूध के पाउडर या स्किम्ड मिल्क पाउडर से पनीर बनाया जाता है। इस तरह का पनीर खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम को नुकसान पहुंचता है और उससे जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।