
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : December 8, 2023 9:18 AM IST
Drink these seeds with milk to get rid of constipation: कब्ज से परेशान होकर लोग नए-नए नुस्खे व दवाएं अपनाते हैं, लेकिन देखा गया है कि यह सब करने के बाद भी कब्ज कुछ लोगों का पीछा नहीं छोड़ती है। वैसे तो मेडिकल स्टोर से ओवर द काउंटर यानी डॉक्टर की पर्ची के बिना भी कई ऐसी दवाएं व प्रोडक्ट्स मिल जाते हैं, जो कब्ज से राहत दिलाने में मदद करते हैं। लेकिन ज्यादातर ऐसे प्रोडक्ट्स व दवाएं सिर्फ तब तक ही काम करते हैं, जब तक आप उनका इस्तेमाल करते हैं। इनका इस्तेमाल बंद करते ही कई बार कब्ज फिर से होने लगती है। लेकिन घरेलू नुस्खों के मामलों में ऐसा कम ही देखा जाता है। खासतौर पर कुछ खास प्रकार के आसान नुस्खे ऐसे हैं, जो जड़ से कब्ज से छुटकारा दिला सकते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे ही एक खास तरह के नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से घर पर ही कब्ज से छुटकारा पाया जा सकता है। चलिए जानते हैं ऐसे खास बीज के बारे में जो कब्ज से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद कर सकता है।
हम आपको किसी ऐसे बीज के बारे में नहीं बताने वाले हैं, जिसे ढूंढना मुश्किल हो जाए। बल्कि हम आपको तिलों के बारे में बता रहे हैं, जो आसानी से मिल जाते हैं। तिल कैल्शियम समेत कई ऐसे खास पोषक तत्वों का स्रोत होता है, जो हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी है। इन्हीं पोषक तत्वों में से एक फाइबर भी है, जो कब्ज को दूर करने में मदद कर सकता है। रोजाना रात को सोने से पहले दूध के साथ तिल खाना आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है।
खासतौर पर अगर आप कब्ज से परेशान हैं, तो तिलों को पानी में भिगोकर उनका सेवन करें। ऐसा करने से उनमें मौजूद फाइबर और भी प्रभावी रूप से काम करने लगता है। वहीं गर्म दूध के साथ रात के समय पीना यह सर्दियों में अच्छा विकल्प हो सकता है, जो कई फायदे प्रदान करता है। अगर आप भी कब्ज से परेशान हैं, तो आपको अपनी डाइट में इस खास चीज को शामिल कर लेना चाहिए।
कब्ज से प्रभावी रूप से छुटकारा पाने के लिए तिल और दूध का सही तरीके से सेवन करना भी जान लें जो आपके लिए बहुत जरूरी हो सकता है। सुबह के समय एक बड़ा चम्मच तिल को साफ पीने के पानी में भिगोकर रख दें। शाम के समय इन्हें पानी से छानकर बाहर निकाल लें। इसके बाद गर्म दूध में के साथ इनका अच्छे से चबाकर सेवन करें। आप चाहें तो इन्हें ग्राइंड करके दूध में भी मिला सकते हैं।
हालांकि, अगर आपको लंबे समय से कब्ज की समस्या हो रही है और घरेलू नुस्खों से भी आराम नहीं हो रहा, तो इस बारे में डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि कब्ज कई बार शरीर में किसी अंदरूनी बीमारी के कारण होती है, जिससे कई बार स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.