
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : June 30, 2021 3:30 PM IST
फ्लैट टमी पाना है, तो सुबह 8 बजे से पहले जरूर खाएं ये 1 चीज, कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क।
Flat Tummy with Egg Diet in Hindi: जब बात आती है परफेक्ट बॉडी और फ्लैट टमी की तो लोग इसके लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। घंटों जिम में एक्सरसाइज करते हैं। वेट लॉस डाइट लेते हैं। फ्लैट टमी (Flat Tummy Tips) पाने की ख्वाहिश हर महिला को होती है। इसके लिए वे अपने डाइट में उन चीजों को बिल्कुल भी शामिल नहीं करती हैं, जिससे पेट और कमर के आसपास चर्बी जमा होने लगे और पेट बाहर की तरफ निकला हुए दिखे। पर तब क्या जब आपकी लाख कोशिशों के बाद भी पेट की चर्बी कम नहीं हो रही है और ना ही आपकी भूख शांत हो रही है। वेट लॉस डाइट लेने के बाद भी आपको भूख लग जाती है और आप चाहते हुए भी फ्लैट टमी नहीं बना पा रही हैं, तो अपने डाइट को बदल (Flat Tummy Diet) दें और इसमें अंडा जरूर शामिल करें।
यदि आप चाहती हैं कि आपकी टमी फ्लैट हो जाए, तो नाश्ता ना करने की आदत को छोड़ दें। जी हां, जब आप नाश्ता स्किप करती हैं, तो दिन में अचानक भूख लगने पर आप कुछ भी खा लेती हैं। अपने दिन की शुरुआत एक भरपूर, हेल्दी और पौष्टिक नाश्ते से करें, जो आपको देर तक भूख का अहसास ना होने दे। साथ ही शरीर भी स्वस्थ रहे। दिन भर एनर्जी से भरपूर रहेंगी। नाश्ते में आप कार्ब्स, प्रोटीन, फाइबर युक्त चीजों को अधिक शामिल करें।
नाश्ते में आप अंडा (Eggs) खाएं। खासकर, सुबह 8 बजे से पहले, वो भी जैतून के तेल में पकाकर। जब आप नाश्ते में अंडा खाती हैं, तो यह आपको देर तक भरा हुआ महसूस (Flat Tummy with Egg Diet in Hindi) कराता है। अंडे में कई पोषक तत्व होते हैं जैसे, प्रोटीन, बायोटिन, विटामिन डी। दिन में 2-3 बजे तक आप आराम से अंडा खाकर रह सकते हैं। इससे आप कुछ भी अनहेल्दी खाद्य पदार्थ खाने से भी बची रहेंगी।
अक्सर, कुछ लोग अंडे का पीला वाला हिस्सा अपनी प्लेट से हटा देते हैं। उन्हें लगता है कि इसे खाने से वे मोटे हो सकते हैं। पर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आप दो अंडे की जर्दी (Egg yolk) खाएंगी तो भी नुकसान नहीं होगा और ना ही वजन बढ़ेगा। हां, जिन्हें हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है या कोई अन्य सेहत संबंधित बीमारी है, एग यॉक खाने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह ले लें।
आप चाहती हैं कि एक से दो महीने में पेट सुडौल और आकर्षक नजर आने लगे, तो आप अंडे का सलाद (How to get Flat Tummy with Egg Diet) खाएं। अंडे के सलाद में ढेर सारी हरी पत्तेदार सब्जियों को मिलाएं। अंडा ब्रेड खाएं। ध्यान रहे, ब्रेड गेहूं का बना हो। यह काफी हेल्दी और न्यूट्रिशन से भरपूर होता है।