महिलाएं दुबले-पतले शरीर की चर्बी कैसे बढ़ाएं? इन 5 तरीकों से बढ़ेगा वजन

Vajan Badhane Ka Tarika: वह महिलाएं जो लंबे समय से अपना वजन बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं लेकिन फिर भी कोई फर्क नहीं पड़ रहा है, तो हमारे बताए इन 5 उपायों को आजमाएं। यह वजन बढ़ाने में फायदेमंद साबित होंगे।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : January 5, 2026 4:11 PM IST

Ladkiya Vajan Kaise Badhaye: हम सभी का शरीर अलग-अलग तरह के फंक्शनिंग करता है। ऐसे में किसी का मेटाबोलिज्म बहुत ही ज्यादा स्ट्रांग होता है तो किसी का स्ट्रांग। यही कारण है कि कुछ महिलाएं पानी पीने से भी मोटे होने की शिकायत करती हैं और कुछ तो घर और बाहर का भर भरकर खाने के बाद भी मोटी नहीं हो रही हैं। अगर आप भी उन्हीं में से हैं जिन्हें उनके दोस्त 'सूखी हड्डी' या 'पतलू' कहकर बुलाते हैं, तो अब आपको किसी की भी बातें सुनने की जरूरत नहीं है।

हमारा आज का लेख खास आपके लिए है, क्योंकि आज हम आपको इस लेख में वजन बढ़ाने के 5 ऐसे असरदार तरीकों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आजमाने व अपनाने के बाद धीरे-धीरे आपका वजन बढ़ना और शरीर फिट होना शुरु हो जाएगा। तो फिर देर किस बात की है? आइए आपको इन तरीकों के बारे में बताएं ताकि आप आज से ही वेट गेन करने के इस पड़ाव में पास हो जाएं।

कैलोरी का इनटेक बढ़ाएं

हम कोई भी काम करते हैं तो कैलोरी बर्न होती है और फैट कम होता है, जिससे सभी पतले होते हैं। लेकिन आपको जितनी आप बर्न कर रहे हैं उससे अधिक मात्रा में कैलोरी का इनटेकबढ़ाना है। समझने के लिए बता दें कि अगर आप दिन भर में 2000 कैलोरी बर्न करते हैं, तो 2300-2500 कैलोरी खाने का टार्गेट रखें। यानी कि अपनी डाइट में रोटी-चावल की मात्रा थोड़ी बढ़ा दें।

प्रोटीन और गुड फैट्स पर ध्यान दें

ऐसा नहीं है कि आपको सिर्फ कैलोरी ही बढ़ानी है। मसल गेन के लिए और बॉडी स्ट्रेंथ को बढ़ाने के लिए आप प्रोटीन को भी डाइट में शामिल करें। साथ ही गुड फैट्स कैलोरी काउंट बढ़ाने में मदद करते हैं। इसलिए दोनों को खाएं। प्रोटीन के लिए पनीर, सोयाबीन, अंडे, दालें और चिकन खाएं और गुड फैट्स के लिए बादाम, अखरोट, मूंगफली जैसे ड्राई फ्रूट्स के साथ देसी घी और पीनट बटर खाएं।

बैलेंस डाइट लें

अक्सर लोगों को प्रोटीन और कैलोरी ज्यादा खाने के लिए कहा जाता है तो वह अन्य पोषक तत्वों को खाना मिस ही कर देते हैं। आप ऐसी गलती बिल्कुल न करें। आप दिन में जितने भी समय खाएं, सभी चीजों को बराबर मात्रा में शामिल करें। इसमें प्रोटीन और कैलोरी के साथ विटामिन व मिनरल्स, कार्बोहाइड्रेट और पानी को जरूर शामिल करें।

वेट एक्सरसाइज करें

वजन बढ़ाने का मतलब यह नहीं कि आप सिर्फ सोफे पर बैठकर खाते रहें। अगर आप सही में हेल्दी तरीके से अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो खाने के साथ-साथ एक्सरसाइज भी करें। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो कैलोरी सिर्फ पेट पर चर्बी बनकर जमा हो जाएगा और फिर आप मोटे होते जाएंगे। वेट गेन के लिए आप जिम जाएं और भारी वजन उठाएं। इससे जो कैलोरी आप खा रहे हैं, वह मसल्स बनाने में इस्तेमाल होगी। शरीर को रिकवरी के लिए 7-8 घंटे की नींद दें।

Highlights

  • वजन बढ़ाने के लिए आप अधिक मात्रा में कैलोरी का इनटेक करें।
  • सिर्फ खाने से कुछ नहीं होगा इसलिए एक्सरसाइज भी करें ताकि फैट एक पार्ट पर जमा न हो।
  • आप जिम जा सकते हैं और हेवी वेट उठाकर मसल और स्ट्रेंथ को बढ़ा सकते हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

महीने में 10 किलो वजन कैसे बढ़ाएं?

1 महीने में 10 किलो वजन बढ़ाने के लिए, आपको प्रतिदिन अपने वर्तमान कैलोरी सेवन से लगभग 500 कैलोरी अधिक का सेवन करना होगा।

वजन बढ़ाने के लिए क्या खाएं?

वजन बढ़ाने के लिए आपको ज़्यादा कैलोरी वाले, प्रोटीन और हेल्दी फैट से भरपूर खाद्य पदार्थ खाने चाहिए, जैसे मेवे, एवोकाडो, फुल क्रीम दूध और डेयरी उत्पाद, अंडे, चिकन, वसायुक्त मछली, दालें, आलू, चावल, शकरकंद, और केले।

वजन कम करने के लिए क्या खाएं?

वजन कम करने के लिए आपको अपनी डाइट में फाइबर से भरपूर फूड्स को जरूर शामिल करना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source