Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

हड्डियों के ढांचे जैसे शरीर से छुटकारा पाने के लिए आटे में मिलाकर खाएं ये 1 पीली चीज, महीनेभर में दिखने लगेंगे हष्ट-पुष्ट

How to gain weight : यदि आपको वजन बहुत कम है और इसे बढ़ाने के लिए आपने सारे प्रयास करके देख लिए हैं तो आज हम आपको एक बेहतरीन उपाय बताने जा रहे हैं। इससे आपका वजन एक महीने में अच्छा खासा बढ़ जाएगा।

हड्डियों के ढांचे जैसे शरीर से छुटकारा पाने के लिए आटे में मिलाकर खाएं ये 1 पीली चीज, महीनेभर में दिखने लगेंगे हष्ट-पुष्ट
Healthy diet for skinny people

Written by Gulshan Kumar |Updated : March 15, 2024 2:03 PM IST

आज जहां ज्यादातर लोग बढ़े हुए वेट के कारण परेशान हैं तो वहीं कुछ लोग अपने दुबले पतले शरीर को लेकर भी परेशान रहते हैं। कुछ लोगों को वजन इतना कम होता है कि उन्हें लोग अक्सर वजन को लेकर ताने देते रहते हैं। जैसे कि अरे! तुम खाना नहीं खाते हो क्या? या कोई इतना पतला भी कैसे हो सकता है आदि। यदि आप भी ऐसे ताने सुन सुनकर परेशान हो चुके हैं तो आज हम आपको इससे छुटकारा पाने का जबरदस्त उपाय बताने जा रहे हैं। क्योंकि वजन बढ़ाने के लिए आपको हेल्दी डाइट का सहारा लेना चाहिए न कि जंक फूड और फास्ट फूड्स का। जंक फूड और फास्ट फूड खाने से आपका वजन तो बढ़ सकता है लेकिन यह आपको बीमार करने के लिए काफी है। इसलिए आज हम आपको वेट गेन करने के लिए एक हेल्दी विकल्प बताने जा रहे हैं।

वेट गेन के लिए खाएं मक्का (Corn Flour for Weight Gain)

मक्का हमारे वजन को बढ़ाने के लिए काफी कारगर अनाज है। पोषक तत्वों से भरपूर मक्का रोजाना खाने से हमारा वजन काफी तेजी से बढ़ने लगता है। आप मक्का का सेवन आटे के रूप में रोटी बनाकर कर सकते हैं, तो वहीं आप मक्का के दानों का उबालकर भी खा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्वीट कॉर्न एक हाई कैलोरी फूड है जो हमारे वजन को बढ़ाने में काफी मदद करती है। इसके साथ ही मक्का हेल्दी फैट का भी अच्छा स्रोत है जो हमारे शरीर में वजन को बढ़ाने का काम करती है। इसके साथ ही भुट्टा हमारे शरीर में प्रोटीन का अच्छा सोर्स हो सकता है। जो हमारी मसल्स को बनाने में मदद करता है।

ऐसे करें मक्का का सेवन (How to Eat Corn)

1. आटे के साथ मिलाएं

यदि आप रोजाना गेहूं के आटे से बनी रोटियां खाकर बोर हो गए हैं तो आपको गेहूं के साथ-साथ मक्का के आटे को भी मिलाकर रोटी बनानी चाहिए। गेहूं और मक्का का मिक्स आटा हमारे वजन को तेजी से बढ़ाने में काफी मदद करता है।

Also Read

More News

2. भुट्टा उबालकर खाएं

वेट गेन के लिए आप मक्का के दानों को या भुट्टे को उबालकर भी खा सकते हैं। इसके लिए आपको भुट्टे को कुकर में रखकर इसमें पानी और नमक डाल देना है। अब इसे थोड़ी देर पकने के लिए छोड़ दें, इसके बाद इस पर नमक औैर नींबू लगाकर खाएं। आपके वजन को काफी तेजी से बढ़ाने में यह मदद करेगा।

3. भुट्टे को भूनकर खाएं

यदि आप बहुत अधिक दुबले पतले हैं और आपको चाहिए कि 1 महीने के भीतर में सुड़ौल शरीर वाला हो जाउं तो आपको भुट्टा को आग पर भूनकर खाना चाहिए। भुना हुआ भुट्टा खाने में तो स्वादिष्ट लगता ही है साथ ही यह हमारे वजन को भी बढ़ाने में काफी कारगर साबित होता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

4. स्वीट कॉर्न

यदि आप भुट्टा सिंपल खाना पसंद नहीं करते हैं और आप इसके स्वादिष्ट बनाकर खाना चाहते हैं तो आपको मसाला स्वीट कॉर्न रेसिपी तैयार करनी चाहिए। इसके लिए आप भुट्टे को उबाल लें और इसके दानों को अलग कर लें। अब इन दानों में चाट मसाला, बटर और काली मिर्च मिलाकर खा सकते हैं। यह बेहद टेस्टी फूड आपके वजन को भी बढ़ाने का काम करेगा।

About the Author

... Read More