... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : May 13, 2022 6:23 PM IST
कैसे पता लगाएं तरबूज मीठा है और लाल? इस आसान तरीका से पता लगाएं कहीं आप तो नहीं खा रहे कड़वा तरबूज
how to find sweet watermelon : गर्मी के मौसम में तरबूज खाना किसे पसंद नहीं लेकिन तब, जब तरबूज मीठा और लाल हो। हालांकि बाजार में लाल रंग और मीठा तरबूज खरीदना इतना आसान काम भी नहीं है। सबसे पहले तो आपको ये देखना होगा कि कौन सा तरबूज प्राकृतिक रूप से लाल है और उसपर इंजेक्शन का प्रयोग नहीं किया गया है। गर्मी के मौसम में तरबूज न सिर्फ आपके शरीर में पानी की कमी को दूर करता है बल्कि आपके शरीर को अंदर से भी ठंडा रखता है। लाल और मीठा तरबूज न सिर्फ आपके शरीर को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है बल्कि आपको कई बीमारियों से भी बचाता है। अगर आप भी हमेशा लाल और मीठा तरबूज पहचानने में गच्चा खा जाते हैं तो इस लेख में हम आपको ऐसे आसान तरीके के बारे में बता रहे हैं, जिसकी मदद से आप बड़ी आसानी से तरबूज की पहचान कैसे कर सकते हैं।
आपको शायद इस बात की जानकारी होगी की तरबूज उन फलों में से एक है, जो ढेर सारे पानी से भरा होता है। बता दें कि तरबूज में 95 फीसदी तक पानी होता है, जिसका सेवन आपके शरीर में पानी की कमीको दूर करता है और आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता है। गर्मी में तरबूज खाना खासा फायदेमंद होता है, क्योंकि ये फल आपको डिहाइड्रेशन से बचाने में बहुत ज्यादा मदद करता है।
आप बिल्कुल सुर्ख हरे रंग का तरबूज न खरीदें क्योंकि ये अंदर से फीका हो सकता है जबकि रंग में हल्का पीला तरबूज मीठा होता है और अंदर से काटकर देखने पर लाल भी होता है। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि तरबूज नीचे से जितना ज्यादा पीला होगा वो उतना ही मीठा होगा।
तरबूज को हमेशा खरीदते वक्त नीचे से या फिर ऊपर से ठोक कर देखें। जी हां, आप सिर्फ ठोंकने भर से पता लगा सकते हैं कि तरबूज मीठा है या नहीं। अगर तरबूज से ढक-ढक की आवाज आती है तो तरबूज मीठा होगा लेकिन अगर तरबूज फीका है, तो उसमें से बिल्कुल भी आवाज नहीं आएगी।
अगर आप बाजार से कटा-फटा तरबूज ले आते हैं संभावना है कि वो ज्यादा मीठा नहीं होगा। इसके साथ ही तरबूज में छेद हुआ तो भी तरबूज मीठा नहीं होगा। दरअसल कभी-कभार विक्रेता तरबूज में इंजेक्शन लगा देते हैं, जिसकी वजह से ऐसा होता है। इसलिए हमेशा बिल्कुल साबुत तरबूज ही खरीदें।
अगर आपके द्वारा खरीदा गया तरबूज वजनदार है और आपको ये तरबूज भरा-भरा सा महसूस हो रहा है तो उसका स्वाद फीका हो सकता है। लेकिन अगर आपको तरबूज वजन में हल्का लगे या फिर खुख्खल सा महसूस हो तो ये स्वाद में मीठा हो सकता है।