Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सर्दियों में केसर का सेवन शरीर को रखता है गर्म लेकिन असली केसर से मिलता है फायदा, इन 5 टिप्स से करें असली और नकली की पहचान

केसर को खरीदते समय असली और नकली केसर की पहचान करना जरूरी होता है। आइए जानते हैं कैसे आप असली केसर की पहचान कर सकते हैं।

सर्दियों में केसर का सेवन शरीर को रखता है गर्म लेकिन असली केसर से मिलता है फायदा, इन 5 टिप्स से करें असली और नकली की पहचान
सर्दियों में केसर का सेवन शरीर को रखता है गर्म लेकिन असली केसर से मिलता है फायदा, इन 5 टिप्स से करें असली और नकली की पहचान

Written by Jitendra Gupta |Published : December 28, 2021 2:26 PM IST

केसर के बारे में तो आप जानते ही होंगे क्योंकि बाजार में इसकी कीमत का अंदाजा आपकी सोच से भी परे होता है। यूं तो केसर के ढेर सारे फायदे हैं और सर्दियों के दिनों में इसका सेवन बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। केसर न सिर्फ सर्दियों में शरीर को गर्म रखता है बल्कि आपके चेहरे की लाली बढ़ाने में भी मदद करता है। बाजार में केसर के मंहगे होने की वजह ही है कि इसमें मिलावट की संभावना काफी बढ़ जाती है। केसर के सभी फायदे लेने के लिए आपको असली केसर का सेवन करने की जरूरत होती है। इसलिए केसर को खरीदते समय असली और नकली केसर की पहचान करना जरूरी होता है। आइए जानते हैं कैसे आप असली केसर की पहचान कर सकते हैंः

1-गाढ़ा लाल रंग का होता है असली केसर

अगली बार जब बाजार में आप केसर खरीदने जाए तो उसके रंग का जरूर ख्याल रखें। दरअसल असली केसर का रंग हमेशा गाढ़ा लाल होता है। अगर आपको बाजार में बिकने वाले केसर का रंग हल्का पीला दिखाई देता है तो इसे बिल्कुल भी न खरीदें।

2-केसर का स्वाद ही इसकी पहचान

अगली बार केसर खरीदते समय आप उसके स्वाद से भी इसकी पहचान कर सकते हैं। आपको करना क्या है कि इसे अपनी जीभ पर रखकर हल्का सा चबाना है। अगर आपको केसर का स्वाद कड़वा लगे तो केसर असली है और इसका स्वाद मीठा लगे तो समझ लीजिए केसर नकली है।

Also Read

More News

3-खुशबू से लगा सकते हैं पता

आप स्वाद के अलावा केसर की खुशबू से भी असली केसर का अंदाजा लगा सकते हैं। आप अगली बार जब केसर खरीदें तो देखें अगर केसर में से शहद जैसी मीठी खुशबू आ रही है तो आपके द्वारा खरीदा हुआ केसर असली है लेकिन इसमें से अगर तेज या कड़वी गंध आ रही है तो केसर नकली है।

4-पानी और दूध से ऐसे करें पहचान

जी हां, अगर आपको केसर की पहचान करने के लिए स्वाद या फिर गंध महसूस नहीं हो रही है तो आप पानी या फिर दूध का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल असली केसर पानी में डालने से गहरा पीला रंग छोड़ता है जबकि नकली केसर पानी में लाल रंग देता है। वहीं जब इसे गर्म दूध में डालते हैं तो इसका रंग धीरे-धीरे केसरिया होता है जबकि नकली केसर तुरन्त रंग छोड़ देता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

5-बेकिंग पाउडर भी असरदार

असली केसर की पहचान करने के लिए आपको एक कप पानी में एक चुटकी बेकिंग पाउडर डालना है और इसमें थोड़ा-सा केसर मिलाना है। ऐसा करने पर अगर पानी का रंग का धीरे-धीरे पीला होने लगे तो समझ जाइएगा कि केसर असली है जबकि नकली केसर का रंग लाल होना शुरू हो जाता है।

About the Author

... Read More