... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : October 4, 2022 7:31 AM IST
लाल मिर्च, हल्दी या धनिए की जगह सीमेंट और चूना तो नहीं खा रहे आप? इस तरह पहचानें रसोई में रखे हुए अपने मसाले
adulterated spices : नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है और हिंदू मान्यताओं के मुताबिक, आपको साफ-सुथरा भोजन करना होता है। व्रत के दौरान या फिर आमतौर पर भी शरीर को हेल्दी रखने के लिए हमेशा से शुद्ध भोजन करने की सलाह दी जाती है। इतना ही नहीं लोगों को मिलावटी भोजन से दूर रहने को भी कहा जाता है। लेकिन कोई व्यक्ति कहां तक मिलावटी चीजों से बचे इसका ख्याल शायद ही किसी को होता होगा। बाजार में तमाम ऐसी खान-पान की चीजें मौजूद हैं, जो मिलावटी हैं और उन्हें पहचानना हर किसी के लिए मुश्किल होता है। हम बात कर रहे हैं खाना बनाने में यूज होने वाले मसालों की, जिन्हें आप साफ मान कर खा तो लेते हैं लेकिन मिलावटी मसालें अंदर ही अंदर आपके शरीर को खोखला बनाने का काम करते हैं।
बाजार में तमाम मिलावटी चीजों के बीच मिलावटी मसालों को धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। नियमित रूप से इन मिलावटी मसालों का सेवन आपके शरीर को अंदर से बीमार बनाने का काम करता है। अगर आप नियमित रूप से इन मसालों का सेवन करते हैं तो ये मसाले आपके शरीर को कई तरह से नुकसानपहुंचाने का काम करते हैं। इन मिलावटी मसालों में ईंट का बूरा से लेकर सीमेंट, पपीते के बीज और चूना जैसी कई चीजें मिलाई जाती हैं, जो आपके लिए बहुत हानिकारक हो सकती है। आइए जानते हैं असली मसालों को पहचानने का अनूठा तरीका।
जीरा एक ऐसा फूड है, जो सब्जी के स्वाद को बढ़ाने से लेकर वजन को घटाने तक में मदद करता है। आप नकली जीरे की पहचान करने के लिए एक चम्मच जीरे को अपने हाथों के बीच रखकर बहुत तेजी से रगड़े। अगर रगड़ने से जीरे का रंग निकलने लगे तो समझ लीजिए कि आप, जिस जीरे को यूज कर रहे हैं वो नकली है।
हल्दी लगभग हर सब्जी में यूज होने वाला एक औषधीय गुणों से भरपूर मसाला है। अगर आप नकली हल्दी का सेवन कर रहे हैं तो इसका आपके शरीर पर कोई फायदा नहीं होगा। अगर आपको असली और नकली हल्दी में अंतर को पहचानना है तो एक गिलास में गर्म पानी लें और उसमें हल्दी पाउडर मिला लें। अगर हल्दी तले में जमें तो हल्दी असली है लेकिन अगर हल्दी पानीके ऊपर तैरने लगती है तो समझ लीजिए की हल्की नकली है।
FSSAI के मुताबिक, काली मिर्च कई चमत्कारी फायदों का भंडार होती है, जिसको पहचानना बहुत आसान है। आप पानी भरे हुए एक गिलास में काली मिर्च डाल लें। अगर काली मिर्च गिलास के तली में जम जाती है तो काली मिर्च असली है नहीं तो वह पपीते का बीज है।
लाल मिर्च भी लगभग हर घर में यूज होने वाला एक ऐसा मसाला है, जिसका अगर प्रयोग न किया जाए तो ये आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। आप घर में रखी लाल मिर्च की पहचान करने के लिए एक गिलास में पानी भर लें और उसमें चुटकी भर लाल मिर्च डालें। अगर लाल मिर्च पानी में घुलकर अपना रंग बदल लेती है तो ये मिर्च नकली है और आपके स्वास्थ्य को बिगाड़ रही है।