
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : January 7, 2026 10:36 AM IST
Medically Verified By: Dr. Sugeeta Mutreja
Amla Benefits for Kids: क्या आपका बच्चा आंवला खाता है? अगर नहीं, तो आपका बच्चा अकेला नहीं है, जो सादा आंवला खाने में आनाकानी करता है। ज्यादातर बच्चे आंवला खाने में आनाकानी करते हैं। आंवले का खट्टापन ज्यादातर बच्चों को पसंद नहीं आता है। लेकिन, आंवले में इतने विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं कि यह बच्चों के लिए काफी फायदेमंद होता है। आंवले में विटामिन सी होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। आंवला प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम और पोटेशियम का भी अच्छा सोर्स होता है। इसलिए बच्चों की डाइट में भी आंवला जरूर शामिल करें। अब आप सोच रहे होंगे कि जब बच्चे आंवला खाना ही नहीं चाहते, तो उन्हें खिलाए कैसे? तो आपको बता दें कि आप बच्चों को कई दूसरे तरीकों से आंवला खिला सकते हैं, जिससे आंवले का स्वाद बच्चों को पता ही नहीं चलेगा। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं सर्दियों में बच्चों को आंवला कैसे खिलाना चाहिए (Sardiyo me Bacho ko Amla Kaise Khilana Chahiye)?
बच्चों को आंवला कैंडी खिलाना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आप घर पर ही आसानी से आंवला कैंडी बना सकते हैं। इसके लिए आप आंवले का बीज निकाल लें। इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर अच्छी तरह से उबाल लें। अब इन्हें मिश्री की चाशनी में डालकर पका लें। इसके बाद इन्हें धूप में सुखाने के लिए रख दें। जब ये सूख जाए तो एयरटाइट डिब्बे में बंद करके रख दें। आंवला कैंडी ज्यादातर बच्चों को काफी पसंद आती है। बच्चे मजे के साथ आंवला कैंडी खाना पसंद करते हैं।
आप बच्चों को आंवले का मुरब्बा भी खिला सकते हैं। बच्चों को आंवले का मुरब्बा भी काफी पसंद आता है। घर पर आंवले का मुरब्बा आसानी से बनाया जा सकता है। आप एक बार इसे बनाकर स्टोर कर सकते हैं और पूरी सर्दियां बच्चों को इसका सेवन करवा सकते हैं। बच्चों को सर्दियों में आंवले का मुरब्बा खिलाना काफी अच्छा होता है। आंवले का मुरब्बा खाने से बच्चों को एनर्जी मिलती है और उनकी इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है।
बच्चों के लिए आंवले की चटनी भी बेहद लाभकारी होती है। अगर आपका बच्चा सादा आंवला नहीं खाता है, तो आप उसे चटनी के रूप में आंवला खिला सकते हैं। आंवले की चटनी स्वादिष्ट होने के साथ ही, काफी पौष्टिक भी होती है। आप बच्चों को रोटी, परांठा के साथ आंवले की चटनी परोस सकते हैं। आंवले की चटनी को बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आप आंवले को कद्दूकस करें और इसमें फिर इसे पकाकर चटनी बना लें। इसे आप बच्चों को सर्व कर सकते हैं और खुद भी खा सकते हैं।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।