
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : May 10, 2024 1:03 PM IST
Medically Verified By:
Sattu For Weight Loss: सत्तू को गर्मियों की रिफ्रेशमेंट ड्रिंक के रूप में जाना जाता है। इसे पीने से आप खुद को ज्यादा तरोताजा महसूस करते हैं। इसके अलावा, ठंडी तासीर के कारण यह आपको पेट संबंधी समस्याओं से भी बचाकर रखता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सत्तू आपको वेट लॉस में भी काफी मदद कर सकता है? बढ़ा हुआ वजन तमाम तरह की समस्याओं का कारण बन जाता है। जिसे कम करने के लिए लोग तरह-तरह के प्रयास करते हैं। यदि आप भी अपने वजन को तेजी से कम करना चाहते हैं तो आपको रोजाना 1 गिलास सत्तू की ड्रिंक का सेवन करना चाहिए। इससे आपका बढ़ा हुआ वजन काफी तेजी से कम हो सकता है। आइए, डाइट्रीफिट की डाइटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं वजन घटाने के लिए सत्तू का सेवन कैसे करें?
आपके वजन को तेजी से कम करने के लिए सत्तू के लड्डू काफी कारगर साबित होते हैं। फाइबर की भरपूर मात्रा के कारण सत्तू के लड्डू आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराते हैं। इससे आप ओवर इटिंग से बचते हैं। यही कारण है कि आपका वजन भी कंट्रोल में बना रहता है।
सत्तू शरबत के रूप में सर्वाधिक पी जाने वाली ड्रिंक है। इसे तैयार करने के लिए आप 1 गिलास पानी में 2 चम्मच सत्तू पाउडर मिक्स कर लें और इसमें स्वादानुसार नमक मिलाकर जीरा, प्याज और पुदीना मिक्स कर लें। यह न केवल आपको रिफ्रेश कर देता है, बल्कि यह आपकी वेट लॉस में भी काफी हेल्प करता है।
पराठे आपके वजन को बढ़ाने का काम करते हैं, ऐसा अक्सर आपने लोगों से सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सत्तू से बना परांठा आपकी वेट लॉस में काफी मदद कर सकता है। इसके लिए आप सत्तू में लहसुन, नींबू का रस, हरी मिर्च और नमक मिलाकर। आटे के साथ परांठा तैयार करें। यह हेल्दी परांठा स्वाद के साथ आपके वजन को कम करेगा।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.