वजन घटाने में फायदेमंद है राजगीरा, खाने का सही तरीका जान लेंगे तो तेजी से पिघलेगी चर्बी

Rajgira For Weight loss: राजगिरा में हाई फाइबर पाया जाता है। जो शरीर की चर्बी पिघलाकर वजन घटाने में मदद करता है (Wajan Ghatane Main Rajgira ke Fayde)।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : October 28, 2025 9:44 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dt. Pranjal kumat

Rajgira For Weight loss: कोरोना महामारी के बाद लोग फिटनेस और हेल्दी डाइट को लेकर पहले से ज्यादा जागरूक हैं। हर कोई चाहता है कि वह बिना भूखे रहे वजन घटा सके। ऐसे में एक सुपरफूड तेजी से शरीर की चर्बी को पिघलाकर वजन को घटाता है। इस सुपरफूड का नाम है राजगिरा (Wajan Ghatane main Rajgira Ke Fayde)। इसे अंग्रेजी में Amaranth कहा जाता है। राजगिरा सिर्फ व्रत का अनाज नहीं, बल्कि पोषक तत्वों से भरपूर ऐसा फूड है जो वजन घटाने, एनर्जी बढ़ाने और डाइजेशन सुधारने में मदद करता है।

आज जयपुर के माहत्मा गांधी अस्पताल की डाइटिशियन प्रांजल कुमत से जानेंगे राजगिरा वजन घटाने में कैसे मददगार होता (Rajgira for Weight Loss) है।

राजगिरा क्या होता है?

डाइटिशियन के अनुसर, राजगिरा एक तरह का छद्म-अनाज (Pseudo Grain) है, यानी तकनीकी रूप से यह गेहूं या चावल की तरह अनाज नहीं है, लेकिन इसका उपयोग अनाज की तरह किया जाता है। राजगिरा का पौधा बहुत प्राचीन है और भारत में इसे अमरनाथ (Amaranth), रामदाना या चौलाई के नाम से भी जाना जाता है। भारत में ज्यादातर लोग राजगिरा का सेवन व्रत के दौरान करते हैं।

राजगिरा वजन घटाने में कैसे मदद करता है?

अब बात करते हैं उस सबसे बड़े सवाल की क्या राजगिरा वजन घटाने में सचमुच असरदार है? इस सवाल का जवाब देते हुए प्रांजल कुमत कहती हैं कि अब तक कई रिसर्च में ये बात सामने आ चुकी है कि नियमित रूप से राजगिरा खाने से वजन तेजी से कम होता है।

1. फाइबर रखता है पेट को भरा हुआ

राजगीरा में डाइटरी फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा होती है। फाइबर धीरे-धीरे पचता है, जिससे आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती। राजगिरा खाने से आपके शरीर में कैलोरी इनटेक कम होता है और वजन घटाने में मदद मिलती है।

2. हाई प्रोटीन

राजगीरा में लगभग 13% प्रोटीन होता है, जो कई अनाजों से ज्यादा है। प्रोटीन शरीर में मसल्स को मजबूत करता है और मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है, जिससे शरीर अधिक फैट बर्न करता है।

3. शरीर से टॉक्सिन निकालता है

राजगीरा में फिनोलिक कंपाउंड्स और फ्लेवोनॉयड्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करते हैं। ये सुपरफूड लिवर को डिटॉक्स करते हैं और फैट मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं, जिससे तेजी कम होता है।

4. शारीरिक थकान करे दूर

वजन घटाने के दौरान कई लोग थकान या कमजोरी महसूस करते हैं। राजगीरा में मौजूद मैग्नीशियम, आयरन और कैल्शियम शरीर में एनर्जी बनाए रखते हैं, जिससे आप दिनभर एक्टिव रह सकते हैं।

राजगीरा को डाइट में कैसे शामिल करें

- सुबह के नाश्ते में राजगीरा का दलिया दूध या पानी में पकाकर खाएं। इसमें ड्राई फ्रूट्स मिलाकर और भी ज्यादा हेल्दी बना सकते हैं।

- राजगीरा आटे की रोटी, खासकर व्रत के समय बहुत लोकप्रिय है। इसे सब्जी या दही के साथ खाया जा सकता है।

- पॉप्ड राजगीरा (फूला हुआ राजगीरा) से हेल्दी लड्डू या नमकीन स्नैक बनाया जा सकता है। यह वजन घटाने के लिए परफेक्ट मिडडे स्नैक है।

निष्कर्ष

डाइटिशियन के साथ बातचीत के आधार पर हम ये कह सकते हैं कि राजगिरा सिर्फ एक व्रत का फूड नहीं बल्कि एक सुपरफूड है जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है और वजन घटाने की प्राकृतिक को तेज करता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो राजगिरा को डाइट में शामिल जरूर करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source