
... Read More
Written By: Atul Modi | Updated : May 24, 2023 7:01 AM IST
रागी भारत में खाए जाने वाले प्रमुख मोटे अनाज में से एक है। रागी का सेवन करने से आपको काफी सारे स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी सहायक होती है। इसमें सोडियम और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा जीरो होती है। रागी में डाइट्री फाइबर, कैल्शियम, आयरन और अन्य पौष्टिक तत्व होते हैं। अगर आप इसका नियमित रूप से सेवन करते हैं तो आपको दिल की बीमारियों से और वजन कम करने में मदद मिल सकती है। आपको ब्लड शुगर मैनेजमेंट में भी इससे मदद मिलती है। रागी गर्मियों के मौसम में आपके शरीर के लिए काफी लाभदायक रहती है क्योंकि यह इस मौसम में आपके शरीर को काफी ठंडा रखने में मदद करती है। आयुर्वेद के मुताबिक रागी आपके शरीर से टॉक्सिंस को कम करने का काम करती है। आइए जानते हैं इसे अपनी डाइट में शामिल करने के अलग अलग तरीकों के बारे में।
आपको जान कर हैरानी होगी लेकिन आप गर्मियों में रागी का मिल्क शेक बना कर भी पी सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले रागी को अच्छे से कुक करना होगा और उसके बाद इसमें केला, दूध और शहद बना कर ब्लेंड कर लेना है। इससे काफी स्वादिष्ट और हेल्दी मिल्क शेक बन कर तैयार हो जाएगा।
अगर आप साउथ इंडियन फूड के दीवाने हैं तो रागी डोसा को जरूर ट्राई करना चाहिए। यह ग्लूटेन फ्री स्रोत है और प्रोटीन भी इस डोसे में अच्छी खासी मात्रा में पाया जाता है। आपको रागी के अंदर, पानी, प्याज, नमक, मसाले और धनिया जैसी चीजें मिक्स कर लेनी हैं और इन्हें तवे पर एक पैन केक की तरह फैला कर आप डोसा बना सकते हैं।
सलाद में भी आप रागी का सेवन कर सकते हैं। अगर आप काफी लाइट वेट फूड खाना चाहते हैं तो रागी का सेवन सलाद के रूप में कर सकते हैं। अच्छे से पकी हुई रागी को आपने बेल पेपर, खीरा, टमाटर जैसी सब्जियों में मिला लेना है और इसमें थोड़ा सा नमक या चाट मसाला डाल कर मिक्स कर सकते हैं और रिफ्रेशिंग सलाद का आनंद उठा सकते हैं।
इसे बनाने के लिए रागी के आटे में दूध, चीनी, एक चम्मच वैनिला एक्सट्रैक्ट मिला लें और सभी चीजों को मिक्स करके इसे आइस मोल्ड में डाल कर फ्रिज में रख दें। जब यह अच्छे से जम जाएं तो गर्मियों के मौसम में इनका आनंद उठाएं।
पैन केक बनाने के लिए आपको रागी के आटे में अंडा, छाछ, ऑयल मिला देना है ताकि पैन केक काफी फ्लफी बन सकें। इसे बनाने के बाद आपको इसे मेपल सिरप या फिर ताजे फलों के साथ सर्व करना है। यह स्नेक काफी ज्यादा पौष्टिक भी है।
निष्कर्ष: रागी से बनने वाली डिश गर्मियों के दौरान काफी पसंद की जाने वाली डिश में से एक होती हैं। यह बड़ों को ही नहीं बल्कि बच्चों को और एडल्ट्स को भी खूब पसंद आती है इसलिए इसके साथ नए नए एक्सपेरिमेंट करके इसका सेवन किया जा सकता है।