
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : November 16, 2020 10:37 AM IST
कद्दू खाकर घटाएं वजन, जानें कद्दू खाने के फायदे। © Shutterstock.
Pumpkin to lose weight: वजन बढ़ने से अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। एक बार वजन बढ़ जाए, तो इसे कम करना आसान नहीं होता। महीनों जिम जाकर लोग वर्कआउट करते हैं, वेट लॉस डायट (Weight Loss Diet) फॉलो करते हैं, लेकिन बावजूद इसके कुछ लोगों का वजन कम नहीं होता। अधिक वजन शरीर के शेप को तो बिगाड़ता ही है, सेहत संबंधित कई समस्याओं को भी जन्म देता है। वजन अधिक होने से आप कई रोगों जैसे डायबिटीज, मोटापा (Obesity), हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर से ग्रस्त हो सकते हैं।
वजन कम करने के लिए आप जिम जाएं, वेट लॉस डायट भी फॉलो करें, लेकिन इस डायट में एक चीज और शामिल करके देखें। वह एक चीज है कद्दू (Pumpkin) यानी पम्पकिन। इसका सेवन आप 1 से 2 महीना करें, क्योंकि कद्दू और इसके बीजों में मौजूद पोषक तत्व शरीर से अतिरिक्त फैट को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही कद्दू खाने से आपको कई और सेहत लाभ भी होंगे, जो इस (Pumpkin Seed Benefits for Weight Loss) प्रकार हैं ।
कद्दू में फाइबर अधिक और कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। कम कैलोरी युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन से शरीर में एक्स्ट्रा फैट जमा नहीं होता है। ऐसे में वजन घटाना चाहते हैं, तो कम कैलोरी वाले खाद्य पदार्थ में कद्दू और इसके बीजों का सेवन करना लाभकारी (Pumpkin to lose weight in hindi) होता है।
जैसा कि हम आपको ऊपर बता चुके हैं कि कद्दू में फाइबर की मात्रा सबसे ज्यादा होती है, ऐसे में इसके सेवन से आपको जल्दी भूख नहीं लगती है। यह पेट को देर तक भरा रखता है। जब आपको भूख जल्दी नहीं लगेगी तो कुछ भी उल्टा-सीधा खाने से बचे रहेंगे। फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने से ओवरईटिंग से बचा जा सकता है। यह वजन को कंट्रोल में करने का सबसे बेहतर तरीका है।
कद्दू में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जैसे मैग्निशियम, पोटैशियम, विटामिन्स आदि। ये सभी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता और मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाते हैं। इससे शरीर में मौजूद फैट तेजी से बर्न होता है। शरीर में ऊर्जा की कमी नहीं होती है। इस तरह वजन घटाना आसान हो जाता है।
इसमें प्रोटीन होने से वजन कंट्रोल में रहता है। वजन घटाने के लिए हाई-प्रोटीन डायट फॉलो करने पर कद्दू को भी इसमें शामिल किया जा सकता है। यह शरीर के फैट को जलाता है। वजन कम करने के लिए आप कद्दू की सब्जी (Kaddu ki sabji), कद्दू का जूस (Pumpkin juice), कद्दू के बीजों से तैयार पाउडर (pumpkin seeds) को दूध या पानी में मिलाकर पीने से भी लाभ होता है। शरीर को इसके सेवन से कोई नुकसान नहीं होता, बल्कि कई लाभ होते हैं।
कद्दू के बीज के सेवन से होने वाले इन 5 फायदों को जानते हैं आप?