डायबिटीज में पपीता खाने से कंट्रोल रहता है ब्लड शुगर लेवल! जानिए इसे खाने का सही तरीका

Papaya In Diabetes: ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में पपीता काफी मददगार हो सकता है। इसमें ग्लाइसेमिन इंडेक्स काफी कम मात्रा में होता है। पपीते से जुड़े फायदों को पाने के लिए इसके सेवन के सही तरीके के बारे में आपको पता होना चाहिए।

डायबिटीज में पपीता खाने से कंट्रोल रहता है ब्लड शुगर लेवल! जानिए इसे खाने का सही तरीका

Written by Atul Modi |Published : May 9, 2023 3:07 PM IST

डायबिटीज और डाइट के बीच काफी गहरा और पुराना कनेक्शन है। डायबिटीज एक ऐसी स्थिति है, जो बॉडी में इंसुलिन का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल करने में असमर्थ होती है। जिस वजह से ब्लड शुगर का लेवल हाई हो जाता है। इंसुलिन हार्मोन है, जो ब्लड से ग्लूकोज को कोशिकाओं तक ले जाने में मदद करता है। जहां इसे एनर्जी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। जेनेटिक, लाइफस्टाइल और डाइट समेत कई वजहें डायबिटीज का कारण बन सकती हैं। डायबिटीज को कंट्रोल करने में डाइट महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। एक हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट जो फाइबर, साबुत अनाज, फलों और सब्जियों से भरपूर होनी चाहिए। ताकि डायबिटिक पेशेंट्स को ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सके।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक ऐसी डाइट धीरे-धीरे डाइजेस्ट होती है और ब्लड शुगर को स्थिर रखती है। वहीं ज्यादा चीनी, ज्यादा कर्बोहाइड्रेट और फैटी फूड्स ब्लड शुगर के लेवल को तेजी से हाई करने करते हैं। जिससे डायबिटीज की स्थिति और भी ज्यादा बिगड़ने लगती है।

डायबिटीज के मरीजों को दिन भर में थोड़ा-थोड़ा और बार-बार खाना खाने से ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने और ज्यादा खाना खाने की आदत को रोकने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा देर रात को ज्यादा कैलोरी वाले खाने से भी बचना बेहद जरूरी है।

Also Read

More News

डायबिटीज के मरीजों के लिए एक ऐसा ही पौष्टिक तत्वों से भरपूर आहार है पपीता। पपीता एक ऐसा फल है, जिसमें कैलोरी कम और विटामिन के साथ फाइबर ज्यादा होता है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन और खनिजों का काफी अच्छा स्रोत माना जाता है। जो डायबिटीज के मरीजों को कई तरह से लाभ पहुंचा सकता है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए कैसे फायदेमंद है पपीता?

पपीता में ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है। जिस वजह से ब्लड शुगर का लेवल बढ़ नहीं पाता। पपीता खाना डायबिटीज के मरीजों के लिए बिलकुल सुरक्षित होता है। पपीते में पपैन और काइमोपैन नाम के एंजाइम होते हैं, जो कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फैट को आसानी से डाइजेस्ट करने में मददगार होते हैं। जिससे ब्लड शुगर स्पाइक्स को रोका जा सकता है। पपीते में मौजूद फाइबर ब्लड सर्क्युलेशन में शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह आंत की हेल्थ को बढ़ावा देता है, और कब्ज को रोकता है, जो डायबिटीज के रोगियों के लिए जरूरी है। पपीता विटामिन सी और ए से भरपूर होता है, जो शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट हैं, जो डायबिटीज से होने वाले खतरे जैसे दिल की बीमारी, आंखों की समस्या और किडनी से जुड़े खतरे को कम कर सकते हैं।

डायबिटीज में पपीता खाने का क्या है सबसे अच्छा तरीका?

डायबिटीज के मरीजों के लिए पपीते का सेवन करने का सबसे अच्छा तरीका उसके नेचुरल रूप में है। इसे या तो नाश्ते के रूप में खाएं या फिर सैलेड के रूप में। पपीते से जूस या स्मूदी पीने से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें एक्स्ट्रा शुगर हो सकता है। जो ब्लड शुगर के लेवल को बढ़ा सकता है। आप इस बात का ध्यान रखें कि, पपीते की कम मात्रा का ही सेवन करें। क्योंकि किसी भी फल के बहुत ज्यादा सेवन से हाई ब्लड शुगर का लेवल बढ़ सकता है।

TRENDING NOW

एक हेल्दी डाइट डायबिटीज को रोकने और उसे कंट्रोल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सही फूड्स का चयन करके और उसे कंट्रोल में लेने में से डायबिटीज के मरीजों को अपने ब्लड शुगर के लेवल को बेहतर ढंग से कंट्रोल में कर सकते हैं। इसके साथ ही डायबिटीज से होने वाले खतरे को कम कर सकते हैं।

About the Author

... Read More