Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Weight Loss With Paneer : शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए अक्सर हम अपने खानपान को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। खासतौर पर अगर आप शाकाहारी हैं, तो समझ नहीं आता है कि आखिर क्या ऐसी चीजें खाएं, जिससे प्रोटीन की पूर्ति भी हो और शरीर का वजन भी कम हो जाए। अगर आपको भी इस तरह का कंफ्यूज है, तो आप पनीर को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। जी हां, पनीर एक ऐसा आहार है, जिसमें प्रोटीन की प्रचुरता हीतो है। नियमित रूप से अगर आप पनीप को अपने आहार में शामिल करते हैं, तो यह आपके बढ़ते वजन को कंट्रोल कर सकता है। आइए जानते हैं कैसे पनीर से कैसे कम होता है वजन और खाने का सही तरीका?
वजन को कम करने में पनीर फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, पनीर में प्रोटीन की प्रचुरता होती है। वहीं, प्रोटीन युक्त चीजों को डायजेस्ट होने में काफई समय लगता है। ऐसे में आपकी बार-बार भूख लगने की समस्या को कम किया जा सकता है। अगर आप शाकाहारी हैं, तो पनीर का सेवन करें। इसके अलावा इसमें कार्ब्स की मात्रा भी कम होती है, जो आपके वजन को कंट्रोल करने में असरदार है। वहीं, इसमें कैलोरी की मात्रा भी काफी ज्यादा कम होती है, जो वेट लॉस जर्नी में मददगार है।
वजन को घटाने के लिए आप पनीर का सेवन पराठे से लेकर सब्जियों के रूप में कर सकते हैं। इसके अलावा आप कम तेल और मसाले से बने सलाद और रोस्ट करके भी पनीर खा सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-
अगर आप अपने बढ़ते वजन को कम करने चाहते हैं, तो पनीर एक बेहतर विकल्प है। वजन को घटाने के लिए पनीर का सेवन आप सलाद की तरह कर सकते है। इसके लिए कच्ची सब्जियों के साथ और थोड़े से फ्रूट्स और पनीर को काटकर मिक्स कर लें। इसके ऊपर आप नींबू का रस और चाट मसाला चिड़ककर इसका सेवन करें। यह काफी स्वादिष्ट और हेल्दी हो सकता है।
वजन को घटाने के लिए कच्चा पनीरऔर काली मिर्च का एक साथ सेवन कर सकते हैं। यह फैट लॉस के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए पनीर को अच्छी तरह से रोस्ट कर लें। इसके बाद इसके ऊपर काली मिर्च छिड़क लें। ब्रेकफास्ट या फिर स्नैक्स के रूप में यह आपके स्वास्थ्य के लिए हेल्दी हो सकता है। इससे कई बीमारियों से सुरक्षित रहा जा सकता है।
शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए आप पनीर का सेवन कर सकते हैं। यह आपके बढ़ते वजन को घटाने में काफी असरदार हो सकता है। हालांकि, अगर आपका वजन बिना वजह बढ़ रहा है, तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर की मदद लें।