
Also Read
Makhana For Weight Loss: मखाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिसकी वजह से इसकी गिनती सुपरफूड्स में होती है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। इसका सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। यह हड्डियों को मजबूत बनाता है और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। इसके सेवन से हाई ब्लड शुगर और हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। साथ ही, यह वजन घटाने में भी मददगार (Makhan For Weight Loss) होता है। जी हां, नियमित रूप से मखाने का सेवन कर के तेजी से वजन कम किया जा सकता है। तोआइए, जानते हैं वजन घटाने के लिए मखाना कैसे फायदेमंद है और कैसे करें इसका सेवन?
मखाना में फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो वजन घटाने में मदद करते हैं। वहीं, इसमें कैलोरी और फैट की मात्रा बहुत कम होती है। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती है। इसकी वजह से आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं, जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसमें गुड फैट्स मौजूद होते हैं, जो बैली फैट को कम करने में मदद करते हैं।
वजन घटाने के लिए आप मखाना को घी में भूनकर खा सकते हैं। आप मिड मॉर्निंग या शाम के स्नैक्स में ग्रीन टी के साथ भुने हुए मखाने का सेवन कर सकते हैं। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ वजन कम करने में भी मदद करेगा।
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में मखाना चाट शामिल कर सकते हैं। इसके लिए एक बाउल में एक कटोरी भुना हुआ मखाना लें। इसमें बारीक कटा प्याज, बारीक कटा टमाटर, बारीक कटी हरी मिर्च, एक चम्मच भुनी हुई मूंगफली डालकर मिक्स कर लें। अब इसमें थोड़ी सी काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला, एक चम्मच नींबू का रस और स्वादानुसार नमक मिलाएं। आपकी स्वादिष्ट मखाना चाट बनकर तैयार है। आप इसे नाश्ते या स्नैक्स के तौर पर खा सकते हैं। इसे खाने से आपको जल्दी भूख नहीं लगेगी, जिससे वजन कंट्रोल करने में आसानी होगी।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।