Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
ड्राई फ्रूट्स खाना हम सभी को काफी पसंद होता है लेकिन इनकी प्रकृति गर्म होती है जिस कारण इन्हें अधिकतर सर्दियों में खाया जाता है। अगर आप गर्मियों में भी अखरोट, काजू और बादाम जैसे ड्राई फ्रूट खाना चाहते हैं तो आपको निम्न तरीकों में ऐसा करना चाहिए।
गर्मियों में हमेशा बादाम को एक रात पहले पानी में भिगो देना चाहिए और सुबह ही खाना चाहिए। हमेशा बादाम को छील कर खाएं ताकि उसकी गर्म तासीर थोड़ी हल्की हो जाए और आपके शरीर में ज्यादा गर्मी न पैदा हो।
किशमिश के अलग अलग प्रकार होते हैं और कुछ लोगों का मानना होता है कि कुछ किशमिश गर्मियों में भी सामान्य होती हैं लेकिन ऐसा नहीं है। अगर भिगो कर किशमिश खाते हैं तो किसी भी प्रकार की किशमिश सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाती है। इससे पित्त के मरीजों को भी लाभ मिलता है।
मुनक्का काफी पौष्टिक होता है। आयरन की कमी वाले लोग इसका सेवन कर सकते हैं क्योंकि यह हिमोग्लोबिन लेवल बढ़ाने में मदद करता है। इसका सेवन भी अन्य ड्राई फ्रूट्स की तरह की भिगो कर सुबह उठ कर करना चाहिए।
अखरोट में कैल्शियम, आयरन, ओमेगा 3 और आयरन आदि जैसे पौष्टिक तत्व होते हैं। अगर अखरोट का सेवन गर्मियों में करना चाहते हैं तो इसे रात भर भिगो कर रखें और सुबह उठ कर छिल कर इन्हें खाएं ताकि इनकी तासीर सामान्य हो जाए और यह सेहत को कोई नुकसान न पहुंचा पाए।
अगर आप गर्म तासीर के हैं तो आपको अंजीर खाने से गर्मियों में बचना चाहिए। अगर आप सामान्य तासीर के हैं तो आपको अंजीर का सेवन अलग तरीके से करना होगा। रात में एक या दो अंजीर को भिगो दें और सुबह उठ कर खा लें। गर्मी में इसका सेवन करने से ज्यादातर खुद को बचाएं नहीं तो पित्त की समस्या भी हो सकती है।