Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
High Protein Ke Sath Vajan Kaise Ghataye: हम में से कई ऐसे लोग हैं जो वजन घटाना चाहते हैं। इसके कई कारण है सकते हैं, जैसे फैट के कारण आने वाली बीमारियों को रोकना, स्लिम फिगर पाना, खुद को फिट रखना आदि। लेकिन इन सब के साथ हमें अपने खाने और खासकर शरीर में प्रोटीन की पूर्ति का भी खास ध्यान रखना चाहिए। भला प्रोटीन का दालों से बेहतर स्त्रोत और क्या हो सकता है।
इसलिए आज हम आपको इस लेख में दालों का सेवन करने के 3 ऐसे असरदार तरीकों के बारे में बताने वाले हैं, जो आपको प्रचुर मात्रा में प्रोटीन देंगे। ये रोजाना का दाल बनाकर खाने का तरीका नहीं है, बल्कि ये खास रेसिपी बहुत ही स्वादिष्ट हैं। इन रेसिपीज को बनाने कोई मुश्किल काम नहीं है। तो फिर बिना देर किए आइए जानते हैं दालों को खाना का सही तरीका।
वजन घटाने का एक सबसे असरदार तरीका है अपनी डाइट में तरल पदार्थों की मात्रा बढ़ाना। ऐसे में आप अपनी पसंदीदा दाल को पतला करके उसे सूप की तरह पी सकते हैं। दाल का सूप बनाना बहुत ही आसान है। आपको बस दाल लेनी है और उसे उबालकर थोड़ा अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर पकाना है। पकी हुई दाल को हल्का सा मैश करें और थोड़ा पानी मिलाकर उसे पतला कर लें। ऊपर से थोड़ा नींबू का रस और हरा धनिया डालें और स्वाद लेकर खाएं।
दाल के सूप में कैलोरी भी कम होती है और फाइबर की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है। जो आपके पाचन को बेहतर बनाती है। आप इसे लंच या शाम को स्नैक्स के रूप में ले सकते हैं। यह आपका पेट भरा हुआ महसूस कराएगा और क्रेविंग को बढ़ने से रोकने में मदद करेगा।
आपने हरी मूंग दाल का अंकुरित सलाद जरूर खाया होगा, ये अंकुरित दालें पोषक तत्वों का खजाना होती हैं। अंकुरण की प्रक्रियासे दालों में विटामिन, मिनरल्स और प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है। वजन घटाने के लिए इन्हें सलाद में मिलाकर खाना एक शानदार तरीका है। इसके लिए आप मूंग दाल, चना दाल या काला चना को अंकुरित कर सकते हैं। यह सलाद न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि यह आपको प्रोटीन और फाइबर की अच्छी मात्रा भी देता है। मेटाबॉलिज्म को तेज करने के साथ लंबे समय तक एनर्जेटिक महसूस कराता है।
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो अपनी डाइट से कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा कम करना एक अच्छा तरीका हो सकता है। आप अपने दिन के एक मील में रोटी या चावल की जगह केवल दाल का सेवन कर सकते हैं। यह सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन यह बहुत असरदार है। इससे फायदा यह होगा कि दाल को अकेले खाने से आप एक्स्ट्रा कैलोरी का सेवन करने से बचते हैं। साथ ही दाल में मौजूद प्रोटीन और फाइबर आपको जल्दी भूख नहीं लगने देते और आपकी क्रेविंग्स को कंट्रोल करने में फायदेमंद होते हैं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
अगर प्रोटीन पाउडर अच्छी क्वालिटी का है और उसे अन्य सभी बातों का ध्यान रखते हुए सही मात्रा में लिया जा रहा है, तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह से सेफ माना जाता है। इसलिए एक्सपर्ट्स की सलाह के अनुसार इसे लेना अच्छा विकल्प हो सकता है।
अगर व्यक्ति जिम या व्यायाम आदि नहीं करता है तो उन्हें रोजाना अपने शरीर के प्रति किलोग्राम के अनुसार 0.8 से 1 ग्राम तक प्रोटीन लेना चाहिए। वहीं जो लोग जिम या एक्सरसाइझ करते हैं, वे रोजाना अपने शरीर के वजन प्रति किलोग्राम के अनुसार 1.5 से 1.7 ग्राम तक प्रोटीन ले सकते हैं।
शरीर के लिए प्रोटीन बेहद जरूरी है, जो हमारी मांसपेशियों, स्किन और बालों को बनाने के लेए बेहद जरूरी है, साथ ही यह शरीर को ऊर्जा देने, पाचन क्रिया को चलने व इम्यूनिटी में भी मदद करता है।
बदलते मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आपको विटामिन सी और प्रोटीन से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए।