
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : March 16, 2023 10:07 AM IST
Curd for Weight Loss : गर्मियों में दही का सेवन करने से आपके शरीर को ठंडक मिलती है। इसके साथ ही यह कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जो आपके शरीर के लिए काफी हेल्दी मानी जाती है। मुख्य रूप से दही को एक प्रोबायोटिक्स आहार माना जाता है, जिससे आपके शरीर का वजन कम हो सकती है। ऐसे में अगर आप गर्मी में वजन घटाने का प्लान कर रहे हैं, तो दही से बेहतर सोर्स कुछ भी नहीं है। जी हां, दही एक ऐसा सोर्स है, जिससे आप गर्मियों में काफी आसानी से वजन कम कर सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि एक ही स्वाद का एक ही जैसा दही खाकर रोज बोर हो जाएंगे, तो परेशान न हों। आज हम आपको इस लेख में दही खाने के कुछ स्वादिष्ट तरीके बताएंगे, जिससे आपका वजन भी घटेगा और आप बोर भी नहीं होंगे। आइए जानते हैं वजन कम करने के लिए कैसे खाएं दही?
शरीर के बढ़ते वजन को घटाने के लिए आप कई तरीकों से दही का सेवन कर सकते हैं, जैसे-
वजन घटाने के लिए ब्रेकफास्ट में आप दही से तैयार स्मूदी का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी खास इंग्रीडिएंट की जरूरत नहीं होती है। बस 1 केला लें, इसमें 1 चम्मच अलसी, 1 कप दही मिक्स करके अच्छे से ग्राइंड कर लें। इसके बाद इसका सेवन ब्रेकफास्ट के रूप में करें। इससे आपका वजन काफी तेजी से घटेगा। साथ ही आपकी बार-बार लगने वाली भूख भी मिटेगी।
गुड़ और दहीका कॉम्बिनेशन आपके लिए काफी बेस्ट हो सकता है। अगर आप गर्मियों में वजन घटाने का सोच रहे हैं, तो दोपहर में रोजाना एक कटोरी दही जरूर खाएं। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें थोड़ा सा गुड़ डालें। गुड़ का सेवन करने से आपके शरीर को भरपूर रूप से आयरन प्राप्त होता है। इससे शरीर में कमजोरी नहीं आती है।
गर्मी में काफी ज्यादा प्याज लगती है। ऐसे में आप दही का सेवन लस्सी के रूप में करें। यह आपकी प्याज भी बुझाएगा। साथ ही आपके बढ़ते वजन को भी कंट्रोल कर सकता है। मुख्य रूप से दोपहर के समय 1 गिलास लस्सी आपकी छोटी भूख को शांत करने के लिए काफी प्रभावी होती है। साथ ही इससे आपके शरीर के भरपूर रूप से कैल्शियम भी प्राप्त होगा।
वजन को कंट्रोल करने के लिए अगर आप दही से कुछ चटपटा तैयार करना चाहते हैं, तो छाछ भी आपके लिए काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसके लिए 1 कप दही लें। इसमें 2 से 3 बर्फ के टुकड़ों को डालकर अच्छे से ग्राइंड करें। अब इसमें जीरा पाउडर और काला नमक डालकर छाछ का मजा लें।
वजन को घटाने के लिए अगर आप गर्मियों में दही खा रहे हैं, तो आप अपने खाने में तरह-तरह की सब्जियों और फलों से तैयार रायता भी एड कर सकते हैं। इससे आपके शरीर को भरपूर पोषण भी प्राप्त होगा। साथ ही आपके शरीर का वजन भी काफी कम होगा।
शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए दही काफी हेल्दी होता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको बुखार या फिर खांसी की परेशानी है तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही दही का सेवन करें।