
... Read More
Written By: Pallavi Kumari | Updated : August 5, 2022 5:07 PM IST
भुट्टा (corn benefits) बारिश के मौसम का सुपरफूड है। ये हम नहीं बल्कि डाइट एक्सपर्ट रूजुता दिवेकर (Rujuta Diwekar) का कहना है। इसमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, B6, नियासिन और प्रोटेशियम होता है जो कि पेट के लिए, दिल के लिए और आंखों के लिए भी फायदेमंद है। इसके अलावा ये ब्रेन हेल्थ के लिए फायदेमंद है। इसके अलावा रूजुता दिवेकर ने भुट्टा खाने के फायदे के बारे में बहुत कुछ बताया। आइए जानते हैं इसके फायदे और तरीका।
View this post on Instagram
रूजुता दिवेकर (Rujuta Diwekar) की मानें तो, भुट्टा खाना बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें विटामिन बी और फोलिक एसिड होता है जो कि बालों को काला करने और हेल्दी रखने में मददगार है। यह आपके बालों के रोम को मजबूत करता है। अगर आप नियमित रूप से मकई का सेवन करते हैं तो आपके बाल चमकदार और चिकने हो सकते हैं। साथ ही मकई विटामिन सी और लाइकोपीन से भरपूर होता है जो कोलेजन उत्पादन में मदद कर सकता है और जिसके सेवन से बाल मुलायम हो सकते हैं।
कब्ज से पीड़ित लोगों के लिए भुट्टा खाना बहुत ही फायदेमंद है। इसमें फाइबर होता है जो कि मेटाबोलिज्म तेज करता है और बॉवेल मूवमेंट को सही करता है। इस तरह आप जो खाते हैं आसानी से पचता है और आपको कब्ज की समस्या नहीं होती है। इसलिए जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है उन लोगों को इस मौसम में भुट्टा जरूर खाना चाहिए।
ब्लड शुगर कंट्रोल करने मेंभुट्टा बहुत ही फायदेमंद है। इसका फाइबर शुगर स्पाइक को रोकता है और ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही ये ब्लड शुगर के स्तर को शांत और नियंत्रित करने में भी मददागार है। इसलिए डायबिटीज के मरीज भी भुट्टा खा सकते हैं। डायबिटीज में मरीजों में भी ये कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।
भुट्टे को आप कई प्रकार से खा सकते हैं। जैसे आप इसे भून कर, उबालकर और इसे पीस कर रोटी बना कर खा सकते हैं। ये तमाम चीजें आपके पेट और शरीर दोनों के लिए हेल्दी हैं। साथ ही आप इसे अपने सलाद, सब्जी और चावल का भी हिस्सा बना सकते हैं।