
... Read More
Written By: Atul Modi | Updated : March 2, 2023 8:01 AM IST
बहुत से लोग बाजार में हेल्दी चीजें ले तो आते हैं लेकिन उन्हें उनको किस ढंग से खाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लाभ मिल सके इस बात का नहीं पता होता है और वह उसके अधिकतर पौष्टिक गुणों को वेस्ट कर देते हैं। इसलिए हेल्दी खाने के साथ-साथ आपको यह भी पता होना चाहिए कि इसे किस प्रकार खाया जाए। जैसे उदाहरण के तौर पर बहुत से लोग फलों और सब्जियों को छीलकर खाना पसंद करते हैं लेकिन अधिकतर फल और सब्जियों के ज्यादातर पौष्टिक तत्व उनके छिलके में होते हैं। इसलिए अगर आप उन्हें छिल कर खाते हैं तो उन के पौष्टिक गुण आपको नहीं मिल पाते है। आइए जान लेते हैं कुछ फल और सब्जियों को खाने का सही तरीका ताकि आपको उनका पूरा लाभ मिल सके।
अगर आप ब्रोकली को उबालकर या फिर उसे फ्राई करके खा रहे हैं तो इस के अधिकतर पौष्टिक गुण जिसमें विटामिन सी सबसे अधिक होता है को नष्ट कर रहे हैं। अगर इसके अधिकतर पौष्टिक तत्व को प्राप्त करना चाहते हैं तो इसे भांप देकर तैयार करना चाहिए। जितना कम समय के लिए इसे पकाएंगे उतना ही ज्यादा इसके पौष्टिक गुण आप बचा सकते हैं।
अंडे में काफी ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है लेकिन अगर आप इसे फैट से युक्त किसी चीज के साथ बना रहे हैं जैसे पेन केक के साथ या फिर शहद आदि के साथ तो इसके पौष्टिक गुण कम हो जाते हैं। इसलिए अंडे का सेवन हमेशा उबालकर या फिर इस तरह करना चाहिए ताकि उसके साथ कुछ और चीजें ऐड ना हो।
इसका प्रयोग करके आप किमची जैसे फर्मेंटेड फूड आइटम तैयार कर सकते हैं क्योंकि ऐसा करने से इसमें प्रोबायोटिक ऐड हो जाते हैं जो आपके पेट के स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। इसलिए इसे बहुत सावधानी से धोकर और पका कर ही खाना चाहिए।
आपको फलों का पोषण प्राप्त करने के लिए हमेशा उन्हें ऐसे ही रूप में खाना चाहिए और उन का जूस निकालने से बचना चाहिए क्योंकि जूस का सेवन करते समय फलों के पौष्टिक गुणों बिल्कुल खत्म हो जाते हैं।
बहुत से लोग एनर्जी प्राप्त करने के लिए कॉफी का सेवन करते हैं लेकिन अगर आप डायबिटीज है या फिर ओवरवेट हैं तो आपको इसमें चीनी का प्रयोग बहुत ही कम करना चाहिए या फिर शहद या ब्राउन शुगर का प्रयोग करना चाहिए। इससे यह आपके लिए थोड़ी बहुत हेल्दी हो जाएगी।