Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

केले के छिलके को कैसे खाएं, जानिए Banana Peels खाने के 4 जबरदस्त फायदे

दुनिया भर के लोगों को फलों में केला सबसे ज्यादा पसंद होता है। हालांकि केला खाने के कई फायदे हैं, लेकिन क्या आपको केले के छिलके से जुड़े हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में पता है?

केले के छिलके को कैसे खाएं, जानिए Banana Peels खाने के 4 जबरदस्त फायदे

Written by Atul Modi |Updated : April 28, 2023 7:01 AM IST

एक्सपर्ट्स की मानें तो केले के छिलके खाने से जितने पोषण से जुड़े हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं, उतना ही फायदा पर्यावरण को भी मिलता है। अमेरिका जैसे देशों में केला खाना खूब पसंद किया जाता है। इसके अलावा केले के छिलके भी वहां के लोग खूब शौक से खाते हैं। लेकिन हमारे देश में केले को खाने के बाद उसका छिलका कचरा समझकर फेंक देते हैं। इसमें कई तरह के विटामिन्स, मिनरल्स और पोषक तत्व मौजूद होते हैं। हेल्थ से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में केले का छिलका काफी मददगार होता है। आज हम आपको इस लेख के जरिये केले के छिलके से मिलने वाले ऐसे फायदों के बारे में बताएंगे, जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

केले के छिलके के हेल्थ बेनिफिट्स - Health Benefits Of Banana Peels

केले और केले के छिलके दोनों में ही कई तरह के हेल्थ बेनिफिट्स छिपे हुए हैं। बात अधपके हरे केले और उसके छिलके की करें तो, ये डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं का इलाज करने में फायदेमंद होते हैं। वहीं पके, काले केले और उसके छिलके वाइट ब्लड सेल्स को बीमारियों और इंफेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं।

डिप्रेशन से मिले राहत

केले में मौजूद ट्रिप्टोफैन का ज्यादा स्तर और केले के छिलके में बी6 के साथ मिलकर डिप्रेशन और मूड स्विंग्स से जुड़े कुछ लक्षणों को दूर करने में मदद कर सकते हैं। केले के छिलके खाने से ट्रिप्टोफैन सेरोटोनिन में बदल जाता है, जिससे मूड अच्छा रहता है। वहीं विटामिन बी6 नींद से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

Also Read

More News

कैंसर का खतरा करे कम

पॉलीफेनोल्स, कैरोटीनॉयड और अन्य एंटी-ऑक्सिडेंट से भरपूर केले का छिलका शरीर में पैदा करने वाले फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। हरे और अधकच्चे केले के छिलके खाने से एंटी-ऑक्सीडेंट का स्तर बढ़ता है जिससे कैंसर के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है।

डाइजेशन हेल्थ

फाइबर से भरपूर केले के छिलके में डाइजेशन सिस्टम को दुरुस्त करने की क्षमता होती है। इससे कम कब्ज और दस्त की समस्या नहीं होती।

बेहतर आई साइट

विटामिन ए आपकी आंखों की रौशनी को हेल्दी और मजबूत रखने में मदद करता है। यह विटामिन केले के साथ साथ केले के छिलके दोनों में ही भरपूर मात्रा में होता है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक प्रति केले के छिलकों के हिसाब से इनके पोषक तत्वों की बात की जाए तो इसमें 105 ग्राम कैलोरी, 0 ग्राम फैट, 27 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 14 ग्राम शुगर, 3 ग्राम फाइबर और 1 ग्राम प्रोटीन होता है। वहीं केले में पोटैशियम, विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन और कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है। इतना ही नहीं इसके छिलके में विटामिन बी 6, विटामिन बी 12, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फाइबर और प्रोटीन मौजूद होता है।

केले के छिलके को खाने के योग्य कैसे बनाएं

केले का छिलका एक हेल्दी नाश्ता है। केले के अंदर का हिस्सा नरम और मीठा होता है, जबकि केले का चिल्का सख्त और कड़वा होता है। केला जितना ज्यादा पका होगा, उसका छिलका उतना ही ज्यादा मीठा और मुलायम होगा। केले के छिलके से केमिकल्स हटाने के लिए उन्हें अच्छी तरह से धोना जरूरी है। केले के छिलके को खाने लायक बनाने के लिए कई तरह तैयार किया जा सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  • स्मूदी के रूप में।
  • पानी और चीनी के साथ कैरेमलाइज किया हुआ छिलके को आइसक्रीम टॉपिंग के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • केले के छिलके को दालचीनी पाउडर और चीनी के साथ बेक कर सकते हैं।
  • केले के छिलके को उबालकर खाया जा सकता है।
  • केले के छिलके पर नॉनवेज रखकर डिश तैयार की जा सकती है।

हेल्थ से जुड़े अनगिनत फायदे केले के छिलके खाने से मिल सकते हैं। तो अब आप जब भी केला खाएं तो इसके छिलके से मिलने वाले फायदों को याद करके इसे फेंके नहीं। इसे किसी ना किसी रूप में खाने से आपको हेल्थ से जुड़े तमाम फायदे मिल सकते हैं।

About the Author

... Read More