Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Apple Benefits: सेब कब्ज और दस्त दोनों से दिला सकता है छुटकारा, जानिए क्या है खाने का तरीका

सेब दो विपरीत स्वास्थ्य समस्याओं कब्ज और दस्त के लिए भी फायदेमंद हो सकता है, लेकिन तब, जब आप इसका सेवन दो खास तरीकों (how to eat apple) से करें।

Apple Benefits: सेब कब्ज और दस्त दोनों से दिला सकता है छुटकारा, जानिए क्या है खाने का तरीका
Apple Benefits: सेब कब्ज और दस्त दोनों से दिला सकता है छुटकारा, जानिए क्या है खाने का तरीका।

Written by Anshumala |Updated : May 16, 2020 12:36 PM IST

How to Eat Apple: यह कहावत तो सुनी ही होगी 'रोज एक सेब खाओ, डॉक्टर से दूर रहो'। जी हां, यह बात सही भी है, क्योंकि सेब (Apples) एक ऐसा हेल्दी फल (Apple Benefits) है, जो आपसे कई बीमारियों को दूर रखता है। इसके कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। यह फल आपको खाने के लिए सालों भर मिल जाएगा। पौष्टिक तत्वों से भरपूर सेब शरीर को कई रोगों से लड़ने की ताकत देता है। पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें फॉस्फोरस, पोटैशियम, मैग्नीशियम एवं आयरन भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। जिन लोगों को कब्ज, डायरिया यानी दस्त की समस्या (how to eat apple) होती है, उनके लिए भी सेब रामबाण इलाज है।

आयरन से शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है, जिससे आप खून की कमी से बचे रहते हैं। चूंकि, इसमें कैलोरी कम होती है, जिससे वजन नहीं बढ़ता, डायबिटीज होने की संभावना कम होती है, दिल सुरक्षित रहता है। घुलनशील फाइबर कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करता है। इतना ही नहीं सेब दो विपरीत स्वास्थ्य समस्याओं कब्ज और दस्त के लिए भी फायदेमंद हो सकता है, लेकिन तब, जब आप इसका सेवन दो खास तरीकों (how to eat apple) से करें।

अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया है कि जिन महिलाओं ने नियमित रूप से सेब का सेवन किया, उनमें सेब ना खाने (how to eat apple) वाली महिलाओं की तुलना में 13 से 22 प्रतिशत तक कब्ज की समस्या (apple cures constipation) कम पाई गई।

Also Read

More News

सेब में होते हैं दो तरह के फाइबर

सेब में घुलनशील (soluble) और अघुलनशील फाइबर (insoluble fibre) होते हैं। लगभग 65 प्रतिशत अघुलनशील फाइबर और 32 प्रतिशत घुलनशील फाइबर होता है। ये दोनों ही कब्ज और दस्त जैसी समस्याओं को दूर करते हैं। जब आप कब्ज और डायरिया यानी दस्त में खास तरीके से सेब का सेवन (how to eat apple in constipation and Diarrhoea) करेंगे, तो इन समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

एप्पल साइडर विनेगर – एप्पल साइडर विनेगर के फायदे, वेट लॉस में उपयोग और नुकसान

दस्त में छिलका रहित सेब खाएं (how to eat apple in Diarrhoea) 

घुलनशील फाइबर वह होता है, जो आपके मल (Stool) में एक जेल जैसी स्थिरता बनाता है और पाचन को धीमा कर देता है। इस तरह यह उन लोगों के लिए अच्छा हो सकता है, जिन्हें लूज मोशन यानी दस्त की समस्या (Apples for diarrhoea) हो रही है। सेब के भीतरी भाग यानी गूदे (Pulp) में घुलनशील फाइबर पाया जाता है, इसलिए यदि आपको दस्त की समस्या परेशान कर रही है, तो सेब खाने (apple can relieve diarrhoea) का सबसे अच्छा तरीका है त्वचा रहित खाएं।

प्रेगनेंट हैं तो जरूर खाएं सेब, होंगे ये फायदे

कब्ज में खाएं छिलका सहित सेब (how to eat apple in Constipation) 

अघुलनशील फाइबर (insoluble fibre) मल (Stool) को लूज करता है, जिससे यह आंतों के माध्यम से आसानी से बाहर निकल जाता है। उन लोगों को छिलका सहित सेब जरूर खाना चाहिए, जिन्हें कब्ज की समस्या (Apples for constipation) बनी रहती है। अघुलनशील फाइबर सेब के छिलके (how to eat apple) में पाया जाता है। ऐसे में कब्ज होने पर छिलका सहित सेब खाने (apple can relieve constipation) का तरीका आपके काम आ सकता है।

Apple Juice Benefits : कोलेस्ट्रॉल लेवल को रखना है लो तो पिएं सेब का जूस, होंगे ये 5 अन्य फायदे

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Apple Benefits in Hindi : एक सेब करे सेक्स इच्छा को तीव्र, वजन भी हो कम, जानें सेब के सेहत पर होने वाले अन्य लाभ

About the Author

... Read More