
... Read More
Written By: Atul Modi | Updated : August 23, 2022 7:01 AM IST
एक बेहतर स्वास्थ्य के लिए नियमित पानी पिए जाने की सलाह डॉक्टर भी देते हैं क्योंकि स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी है पानी का शरीर में होना. जल ही जीवन है की कहावत आपने जरूर सुनी होगी जिस तरह से एक पौधे को हरा-भरा रखने के लिए उसमें पानी डाला जाता है ठीक उसी तरह हमारे शरीर को भी स्वस्थ रहने के लिए पानी बहुत ही ज्यादा आवश्यक है. पानी की कमी होने से कई तरह की बीमारियां भी हो जाती हैं, हाइड्रेशन जैसी समस्याएं आमतौर पर गर्मियों के सीजन में उभर कर सामने आती है. गर्मी के समय में पसीने का इतना निकलना इससे पानी की कमी होना स्वाभाविक है. शरीर में ताजगी लाने के लिए पानी अहम भूमिका निभाता है. क्या आप जानते हैं पानी-पीने का सही तरीका क्या है, आज हम इसी पर बात करेंगे.
आज के ट्रेंडिंग जमाने में लोग पानी को गिलास के बजाय बोतल से पीना पसंद करते हैं और फ्रिज से ठंडी बोतल निकालकर वहीं पर खड़े होकर पानी पीने लगते हैं. क्या आप जानते हैं यह तरीका गलत है, इससे आपको कई सारे नुकसान भी हो सकते हैं.
भागम भाग भरी जिंदगी में आप अपने ऊपर ध्यान नहीं दे पाते हैं. ऑफिस जाने की जल्दी हो या स्कूल जाने की जल्दी या फिर कहीं घूमने जाने की जल्दी हो, जल्दबाजी में आप भूल जाते हैं कि आप पानी किस एंगल से पी रहे हैं. जब भी आप खड़े होकर पानी पीते हैं तो इसका सीधा असर आपकी किडनी पर पड़ता है. इसलिए कभी खड़े होकर पानी न पिएं.
बोतल से पानी कभी नहीं पीना चाहिए . पानी हमेशा गिलास से पीना चाहिए क्योंकि जब भी हम बोतल से पानी पीते हैं तो महज एक या दो ही घूंट पी पाते हैं और इसके बाद हमारी प्यास अधूरी रह जाती है, लेकिन जब भी गिलास से पानी पीते हैं तो एक ही बार में हम सारा पानी पी जाते हैं जिससे कि पानी की कमी भी पूरी होती है और आपकी प्यास भी बुझ जाती है. इसके साथ ही आपको यह भी बता दे बोतल से पानी पीने पर उसका सारा प्रेशर एक साथ जाता है तो इससे पोषक तत्व जो पानी में होते हैं वह नष्ट हो जाते हैं इसलिए सही तरीका है कि आप गिलास से पानी पिएं.
आजकल युवा फ्रिज से बोतल निकालकर ठंडा पानी पीना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं ठंडा पानी सेहत के लिए नुकसानदेह होता है और इसके साथ ही गले में इंफेक्शन भी देता है. इसलिए ठंडा पानी पीने से परहेज करें.
बैठकर पानी पीने से शरीर में पोषक तत्व पानी के पहुंचते हैं, लेकिन अगर आप खड़े होकर पानी पीते हैं तो शरीर का बैलेंस बिगड़ जाता है और इसके साथ ही आगे चलकर जोड़ों में दर्द भी होने लगता है, इसलिए बैठकर आराम से पानी को पीना चाहिए और यह भी प्रयास करें कि पानी को एक साथ ना पीकर करके धीरे-धीरे पीना चाहिए.
गुनगुना पानी पीने से शरीर में पनप रही बैक्टीरिया से निजात मिलता है और इसके साथ ही गुनगुना पानी इंफेक्शन को भी मारता है इसलिए कोशिश करें गुनगुना पानी पिएं. कोल्ड होने पर गुनगुना पानी पीने से लाभ मिलता है.