Diwali 2025: दिवाली के बाद बॉडी को डिटॉक्स कैसे करें?

दिवाली खुशियों और मिठास का त्योहार है। लेकिन त्योहार के बाद अगर आप शरीर की सफाई और रीसेट नहीं करेंगे तो इसका असर धीरे-धीरे आपकी सेहत पर दिखने लगेगा (Diwali ke baad Body ko Detox kaise karein)।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : October 21, 2025 8:11 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Chanchal Sharma

How to Detox Body After Diwali : भारत जैसे परंपराओं वाले देश में किसी भी त्योहार का मतलब होता परिवार की खुशियां और ढेर सारी मिठाइयां। और जब बात दिवाली की आती है, तो घर-घर में लड्डू, बर्फी, गुलाब जामुन, काजू कतली जैसी मिठाइयों की भरमार होती है। दिवाली के खास मौके पर हम इतने सारे पकवानों के स्वाद का लुत्फ तो उठा लेते हैं, लेकिन बाद में इससे शारीरिक थकान, पेट फूलना, कब्ज, गैस और हमेशा नींद आने जैसी समस्या देखी जाती है। यही कारण है कि दिवाली के बाद शरीर को वापस से एक्टिव और हल्का महसूस करवाने के लिए डिटॉक्स करना (Detox) बहुत जरूरी होता है।

डिटॉक्स का मतलब है शरीर से जमा शुगर, फैट और टॉक्सिन्स को नेचुरल तरीके से बाहर निकालना। ताकि शरीर दोबारा एनर्जेटिक और हेल्दी फील कर सकते हैं। दिवाली खत्म हो चुका है, तो हम आपको बताने जा रहे हैं बॉडी को डिटॉक्स करने के तरीकों के बारे में। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने दिल्ली की आशा आयुर्वेदा की डॉयरेक्टर और आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा से बात की।

दिवाली के बाद बॉडी डिटॉक्स करना क्यों जरूरी है?

डॉ. चंचल शर्मा के अनुसार, दिवाली के दौरान हम आम दिनों की तुलना में अधिक शुगर, घी, तेल और कार्बोहाइड्रेट का सेवन करते हैं। यह भले ही कुछ दिनों की बात हो, लेकिन इससे शरीर में अतिरिक्त फैट जमा होने लगता है। इससे पाचन तंत्र पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है। दिवाली पर ज्यादा मिठाई खाने के कारण शरीर का फैट और टॉक्सिन्स लिवर में जमा होने लगते हैं। जिसके कारण वजन बढ़ने और पेट निकलने की समस्या हो सकती है। डॉक्टर बताती हैं कि अगर इन टॉक्सिन्स को समय पर बाहर न निकाला जाए तो आगे चलकर टाइप 2 डायबिटीज, स्किन प्रॉब्लम्स और थकान जैसी समस्याएं बढ़ा सकते हैं।

दिवाली के बाद बॉडी को डिटॉक्स कैसे करें- How to Detox Body After Diwali

आयुर्वेदिक डॉक्टर का कहना है कि दिवाली के बाद बॉडी को डिटॉक्स करने (Diwali ke Baad Body Detox kaise Karein) के लिए रोजमर्रा की आदतों में छोटे-छोटे बदलाव करने की जरूरत होती है।

1. हाइड्रेशन बढ़ाएं

त्योहारों में हम मिठाइयां तो खूब खाते हैं, लेकिन पानी कम पीते हैं। डिटॉक्स के लिए सबसे पहला और जरूरी कदम है शरीर में हाइड्रेशन को बनाना। आसान भाषा में तो खूब सारा पानी पीना। दिवाली के बाद बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए रोज सुबह खाली पेट गुनगुना पानी और नींबू पिएं। शरीर में हाइड्रेशन बढ़ाने के लिए दिन में 2 से 3 लीटर पानी पीने की कोशिश करें। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर में जमा गंदगी बाहर निकलती है। इससे पाचन और स्किन से जुड़ी परेशानी भी दूर होती है।

2. खाने में करें बदलाव

त्योहारों में शुगर, फैट और कार्ब्स का सेवन बढ़ जाता है, इसलिए डिटॉक्स डाइट में हल्के, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर फूड को शामिल करें। खाने में ओट्स, दलिया, ग्रीन स्मूदी और स्प्राउट्स जैसी चीजों को पर्याप्त मात्रा में शामिल करें। इसके अलावा बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए मूंग दाल की खिचड़ी, मूंग की दाल, खीरा, गाजर या कोई फल भी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

3. हल्की एक्सरसाइज करें

डिटॉक्स सिर्फ खाने से नहीं बल्कि शारीरिक गतिविधियों से भी होता है। त्योहारों में आमतौर पर एक्सरसाइज रूटीन छूट जाता है। इसलिए दिवाली के बाद दोबारा एक्टिव होना बहुत जरूरी है। दिवाली के बाद बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए रोजाना 20 से 30 मिनट वॉकिंग, तेल चलना और हल्की एक्सरसाइज जरूर करें। बॉडी डिटॉक्स करने के लिए सूर्य नमस्कार, उत्तानासन, त्रिकोणासन, अनुलोम विलोम, भ्रामरी और कपालभाति जैसे योगासन भी फायदेमंद होते हैं।

डिटॉक्स के दौरान क्या नहीं करना चाहिए?- What should not be done during detox

डिटॉक्स तभी प्रभावी होता है जब आप टॉक्सिन्स को कम और हेल्दी चीजों को ज्यादा न लें। इसलिए बॉडी को डिटॉक्स करते समय कुछ चीजों से दूरी बनाकर ही रखें।

  • चीनी और मिठाई
  • तला-भुना और जंक फूड
  • सोडा, कोल्ड ड्रिंक, अल्कोहल
  • व्हाइट ब्रेड, मैदा और प्रोसेस्ड फूड
  • देर रात खाना खाने से।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source