शुगर क्रेविंग्स को कैसे कम करें ? मेटाबॉलिक रेट बेहतर होने के साथ तेजी से फैट बर्न भी होता है

अगर आप भी शुगर क्रेविंग से परेशान हैं, तो यहां पर एक हफ्ते में शुगर क्रेविंग को कैसे कम किया जा सकता है, उसके कुछ खास हेल्थ टिप्स बता रहे हैं. ये हेल्थ टिप्स अपनाकर आप 7 दिनों के अंदर अपने शुगर खाने की आदत पर कंट्रोल कर सकते हैं.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : September 30, 2019 3:53 PM IST

दुनियाभर के लोग शुगर क्रेविंग (Sugar Cravings) के शिकार हैं. यह एक ऐसा फूड बन गया है जिसके बिना लोग रह नहीं पाते हैं. लेकिन शुगर क्रेविंग लोगों को बीमार बना रहा है. अधिक शुगर खाने से लोग टाइप 2 डायबिटीज ( Type 2 Diabetes and Sugar Craving), कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के शिकार हो रहे हैं. शुगर या चीनी का अधिक सेवन शरीर को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं. कई शोध बताते हैं कि ज्यादा शुगर खाने से लोग जल्दी बुढ़े हो रहे हैं. शुगर क्रेविंग की वजह से लोगों को नींद कम आती है, मेटाबॉलिज्म कमजोर होता है, दांत तो खराब होते हैं, मोटापा और डायबिटीज का खतरा बढ़ता है.

शुगर क्रेविंग कम करने के लिए क्या करें ?

What to do to reduce sugar cravings

अगर आप भी शुगर क्रेविंग से परेशान हैं, तो यहां पर एक हफ्ते में शुगर क्रेविंग को कैसे कम किया जा सकता है, उसके कुछ खास हेल्थ टिप्स बता रहे हैं. ये हेल्थ टिप्स अपनाकर आप 7 दिनों के अंदर अपने शुगर खाने की आदत पर कंट्रोल कर सकते हैं. useful tips to stop sugar cravings.

सप्ताह का पहला दिन

वीक के पहले दिन आपको यह देखना है कि आपकी डेली डाइट में किन चीजों में शुगर की मात्रा है. जो फूड शुगर वाले हों उनको अपनी डाइट प्लान से पहले दिन ही हटा दें. उदाहरण के लिए अगर आप सुबह उठते ही मीठी चाय पीते हैं, मेयोनेज-ब्रेड खाते हैं या ब्रेड बटर के साथ टमाटर की मीठी चटनी खाते हैं. इन चीजों को तुरंत बंद कर दें.

सप्ताह का दूसरा दिन

हफ्ते के दूसरे दिन आपको ऐसे फूड डाइट प्लान में शामिल करे हैं, जो नेचुरल कार्बोहाइड्रेट वाले हों. इसके लिए आप ड्राई फ्रूट, फलों के बीज (कद्दू, अलसी के बीज) को शामिल कर सकते हैं. अगर आप और अच्छा परिणाम चाहते हैं तो अपने फूड में दालचीनी को मिला सकते हैं.

हफ्ते का तीसरा दिन

तीसरे दिन आपको अपनी डाइट को संतुलित या बैलेंस डाइट प्लान में बदलना है. इसके लिए आपको अपने खाने के टाइम और उसमें शामिल सभी खाद्य पदार्थों पर नजर रखनी हैं.

इसके लिए आप अपने सुबह के नाश्ते, दोपहर के भोजन और रात के डिनर को शुगर फ्री डाइट करना है.

सप्ताह के तीसरे दिन आपको यह भी ध्यान देना है कि आप तीन घंटे से ज्यादा खाने के बीच गैप न रखें. अगर ज्यादा कुछ खाने का मन नहीं है तो मखाना या ड्राई फ्रूट के स्नैक्स ले सकते हैं.

चौथा दिन है महत्वपूर्ण

चौथे दिन को विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है. सप्ताह के चौथे दिन आपको अपनी डाइट में शामिल कैफिन की मात्रा को कम करना है. कैफिन कम करने के लिए आपको कॉफी, चाय और एनर्जी ड्रिंक्स को कम करना है. इन सभी में शुगर की मात्रा आप उपयोग करते हैं.

कैफीन का सेवन कई बार खाने की आदत को खराब करता है. इसकी वजह से शुगर की क्रेविंग बढ़ सकती है. अगर आप कैफीन की मात्रा को कम करते हैं तो शुगर क्रेविंग को आसानी से कम कर पाते हैं.

सप्ताह का पांचवा दिन

वीक के पांचवें दिन आपको अल्कोहल की मात्रा पर ध्यान देना है. अगर आप शराब नहीं पीते हैं, तो कोई बात नहीं है. जो लोग पीते हैं उनको ध्यान देने की जरूरत है. कई शराब ऐसी हैं जिनमें शुगर की मात्रा होती है या वो पचने के बाद शुगर में बदल जाती हैं. जैसे रेड वाइन और बीयर में शुगर लेवल बढ़ाने के गुण पाये जाते हैं.

शुगर क्रेविंग कम करने के लिए शराब की मात्रा कम कर दें. अगर आप रेड वाइन और बीयर पीते हैं, तो इसकी जगह दूसरी शराब जैसे सफेद शराब ले सकते हैं.

छठे दिन फलों पर नजर

जी हां, फल खाना सेहत के लिए अच्छा है लेकिन फलों में भी शुगर की मात्रा होती है. ऐसे में आपको शुगर क्रेविंग कम करने के लिए ऐसे फलों का चयन करना चाहिए. जिनमें शुगर की मात्रा कम हो.

हफ्ते का अंतिम दिन आपको कैसा लग रहा है

अगर आप 6 दिनों तक इन बातों को ध्यान में रखते हैं, तो आप पाते हैं कि आपने अपनी शुगर इंटेक को बहुत कम कर लिया है. आप अब सही रास्ते में हैं. शुगर क्रेविंग आपकी धीरे-धीरे कम हो रही है.

मेटाबॉलिक रेट कम होने पर बेली फैट कैसे कम करें ?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source