Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
हाइपरटेंशन और हाई ब्लड प्रेशर भारत के लोगों के लिए समस्या बनता जा रहा है। भारत में 220 मिलियन से ज्यादा लोग हाइपरटेंशन का शिकार हैं। चिंता की बात ये है कि हाइपरटेंशन से पीड़ित करीब 12 प्रतिशत लोगों का ही ब्लड प्रेशर कंट्रोल में होता है। ये एक गंभीर स्थिति हो सकती है। अनकंट्रोल ब्लड प्रेशर से आपके हार्ट, किडनी, आंखों और शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों पर असर पड़ता है। अपनी लाइफस्टाइल और डाइट में कुछ बदलाव करके आप हाई ब्लड प्रेशर के साथ ही हाइपरटेंशन को कंट्रोल कर सकते हैं। समर सीजन में लोगों का फेवरेट फ्रूट तरबूज भी आपको इन परेशानियों से राहत दिला सकता है। जी हां, मीठे रस से भरा यह लाल फल नेचुरल तरीके से ब्लड प्रेशर (Watermelon For High BP) को कंट्रोल कर सकता है।
तरबूज सिर्फ टेस्टी ही नहीं बहुत हेल्दी भी है। 92% पानी से भरे इस फल में सिट्रूलीन नामक अमीनो एसिड होता है। शरीर सिट्रूलीन को आर्जिनिन में चेंज करता है। आर्जिनिन शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड के उत्पादन में मददगार होता है। शरीर के ब्लड वेंस को रिलैक्स करने और आर्टरी को फ्लेक्सिबल बनाने में नाइट्रिक ऑक्साइड महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस पूरी प्रक्रिया से आपका ब्लड फ्लो सुधरता है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।
शरीर को ठीक से चलाने के लिए पोषण बेहद जरूरी है। ऐसे में यह जरूरी है कि शरीर को भरपूर विटामिन मिलें। तरबूज विटामिन ए, सी, बी 6, पोटेशियम, मैग्नीशियम और आयरन का अच्छा सोर्स है। यह लाइकोपीन से भरपूर होता है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। लाइकोपीन हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा होता है। यह आपको स्ट्रोक के जोखिम से भी बचाता है। वहीं पोटेशियम भी बीपी कंट्रोल करता है।
मोटापे के कारण भी ब्लड प्रेशर हाई होने की समस्या बढ़ती है। लेकिन तरबूज वेट लॉस में आपका मददगार बन सकता है। तरबूज में कैलोरी बहुत कम होती हैं। प्रति 100 ग्राम तरबूज में केवल 30 कैलोरी होती हैं। वहीं इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। ऐसे में यह वेट लॉस करने में आपकी मदद कर सकता है। यह टेस्टी फल 92% पानी से बना होता है, जो आपको हाइड्रेटेड रखता है। इससे आपको पेट भरा हुआ महसूस होगा और आप ओवर ईटिंग से बचेंगे। तरबूज का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिसके कारण यह ब्लड शुगर नहीं बढ़ाता। ऐसे में डायबिटीज और प्री डायबिटीज से पीड़ित लोग भी इसे आसानी से खा सकते हैं।
तरबूज आंखों के लिए भी बहुत अच्छा है। इसमें मौजूद विटामिन ए रेटिना को हेल्दी रखता है। वहीं विटामिन सी मोतियाबिंद और उम्र से संबंधित आंखों की कमजोरी से बचाव करता है। लाइकोपीन आंखों की कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में मदद कर सकता है। इन दिनों ज्यादातर लोगों का स्क्रीन टाइम बढ़ गया है, जिससे आंखों को नुकसान होता है। हालांकि तरबूज काफी हद तक इस नुकसान से भी बचाव कर सकता है।